किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार में बिजली संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर निदान को उपभोक्ताओं के लिए नंबर जारी किया गया है। इसके लिए उपभोक्ता 1912 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार में किसी बच्चे से बालश्रम करवाते देखने पर उसकी सूचना संबंधित विभाग और बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 पर दें सकते है। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
Transcript Unavailable.
जिला किशानगंज प्रखंड कोचाधामन बागलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक में सीमांचल में सही बिजली नहीं रहने और बिजली बिल ज्यादा आने के कारण मस्तान चौक में रोड जाम करके बिहार सरकार से मांग करते हुए धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं और सरकार को इस में ध्यान देने की मांग की इस में मुख रूप में रहे जिला पार्षद Er nasik nadir imtyaz nasar s.b और प्रखंड के कई सारे नेता लोग उपस्थित रहे
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र की मोहरा हाट स्थित सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए|
टेढ़ागाछ:प्रखण्ड अंतर्गत भोरहा पंचायत अवस्थित फुलवरिया हाट जाने वाली मुख्य सड़क जलाशय में तब्दील है। ज्ञात हो कि फुलवरिया हाट टेढ़ागाछ प्रखंड का राजस्व हाट है, यहां हजारों की संख्या में लोगों का रोज आवाजाही होता है, इस हाट में स्थायी रूप से सैकड़ो दूकान अवस्थित है। दुकानदारों ने बताया फुलवरिया हाट से सरकार को लाखों को कमाई हो रही है।
कोचाधामन छेत्र के बरबट्टा हाट में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 173 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया वाहन चेकिंग सोंथा में किया जा रहा था वाहन चालक शराब को किशनगंज से अररिया लेके जा रहेंगे
Transcript Unavailable.
पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अंतिम श्रावणी सोमवार के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 28.08.2023 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
