किशनगंज जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।जिले में कलाजार सिंथेटिक पाइरोथाइराइड छिड़काव अभियान कार्य लगातार जारी है। छिड़काव अभियान 60 दिनों तक चलेगा। इस क्रम में संभावित मरीजों को चिह्नित किया जायेगा। इस दौरान लोगों को कालाजार से बचाव एवं समय पर उपचार के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है। ताकि मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।
नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग राजीव की डायरी जैसे कार्यक्रम चलाकर महंगाई के मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 के बन्नहिशीखा जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. आपके यहां टमाटर का क्या रेट है? 3.इस बढ़ती महंगाई में आपको कौन-कौन सी सरकारी लाभ मिल रही है?
खबरें फटाफट-28 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.बाल श्रमिकों को आजाद कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार में किसी बच्चे से बालश्रम करवाते देखने पर उसकी सूचना संबंधित विभाग और बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 पर दें सकते है। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। 2.रामपुर मार्ग में सड़क की गिट्टी उखड़ कर सड़क हुआ जर्जर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित भोरहा पंचायत के रामपुर पैकटोला मुख्य मार्ग से धाता तक नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क में कई जगहों पर गड्ढा बन गया है। सड़क में लगी गिट्टी उखड़ कर सड़क पर बिखड़ गया है। जबकि इस बदहाल सड़क से लगभग हजारों की आबादी आवागमन करती है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग राजीव की डायरी जैसे कार्यक्रम चलाकर महंगाई के मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के संदीप कुमार से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. आपके यहां टमाटर का क्या रेट है? 3.बढ़ते महंगाई से आपके यहां क्या हालत है?
नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा जी हां साथियों आज बात करेंगे मोबाइल वानी पर चलाए जा रहा है कार्यक्रम पक्ष विपक्ष एवं बहस के मुद्दों पर इसी कड़ी में आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड के संदीप कुमार जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त राशन देने पर आपका विचार क्या है?
किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक राशन कार्ड से आधार लिंक करा सकते हैं। पहले इसकी तिथि समय 30 जून निर्धारित की गई थी। जो अभी तक आधार से लिंक नहीं करा सके हैं वे 30 सितंबर तक लिंक करा लें। अन्यथा वे राशन लेने से वंचित हो जाएंगे।
बैंक, एनबीएफसी, भुगतान सिस्टम भागीदार, क्रेडिट सूचना कंपनी 30 दिनों में शिकायत का जवाब नहीं दे रहे हैं या जवाब से आप संतुष्ट नहीं हैं तो cms. rbi. org. in पर आरबीआई लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। आप 14440 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
किशनगंज जिले सहित पूरा पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र को निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि सत्र 2023-2024 में नामांकित सभी स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमो B.A., B.Sc., B.Com. Sem. -1 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने/ भरवाने की तिथि 29/08/2023 से 07/09/2023 तक निर्धारित किया गया है छात्र तय शुल्क के साथ अपना पंजीयन प्रपत्र भरवा ले।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कोचाधामन के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन
