किशनगंज जिले में इस बार खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से नहीं जुझना पड़ेगा। विभाग ने इस बार जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध रहने का दावा किया है। विभाग के दावों के अनुसार अभी जिले में आवश्यकता के अनुसार यूरिया व डीएपी की 97 प्रतिशत से अधिक उपलब्धता है।
