किशनगंज नगर परिषद ने एलईडी लाईट से वंचित शहर के वार्डों में सर्वे शुरु कर दिया है। दरअसल पहले सरकार की ओर से ईईसीएल कंपनी को राज्य के सभी नगर निकायों में एलईडी लाईट लगाने का जिम्मा दिया गया था।लेकिन कंपनी मानक पर खड़ी नहीं उतर सकी। जिससे काफी किरकिरी भी हुई। कंपनी के द्वारा जहां-जहां लाइट लगाया गया लगने के कुछ दिन बाद ही खराब होता चला गया। जिससे कंपनी के कार्यशैली पर सवाल भी उठने लगे। आखिरकार विभाग ने अपना निर्णय बदल कर फिर से नगर निकाय को लाईट लगाने का जिम्मा दे दिया।