बिहार राज्य के किशनगंज में BPSC द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दो दिनों तक चलने के बाद आज पूर्ण रूप से संपन्न हो गई है। जिले में 10 परीक्षा केंद्रों में कुल 5 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए है। बता दे कि बीपीएससी के द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा 24 एवं 25 अगस्त में दो पालियो में जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्रों में लिया गया है। इस दौरान आज प्रथम पाली में कुल 4603 पुरुष अभ्यर्थी में से 3180 ने परीक्षा दिया है जबकि दूसरी पाली में कुल 2585 महिला अभ्यर्थियों में से 2369 परीक्षा में शामिल हुए है। वही जिले भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी
