विश्व विख्यात गांधीवादी विचारक एवं विश्व शांति निवानो पुरस्कार से सम्मानित पी.व्ही.राजगोपाल जी से एक खास मुलाकात

राजगोपाल पी.व्ही.को मिला जापान मे निवानो शांति पुरस्कार

पंचायत तीसरी नही पहली सरकार है - श्री सुनिल कुमार सचिव भारत सरकार

स्कूल आफ एक्सीलेंस इन पंचायत NIRDPR के सलाहकार डॉ चंद्रशेखर प्राण के साथ राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर विशेष बातचीत

1.अतीक़ अहमद हत्याकांड में विपक्षी नेताओं ने लगाया योगी सरकार पर क़ानून व्यवस्था की नाकामी का आरोप। 2.पुलवामा हमले को सत्यपाल मलिक ने बताया मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा। 3.रामनवमी हिंसा में बिहार पुलिस ने नालंदा से बजरंग दल के नेता को किया गिरफ़्तार। 4.एक अध्ययन के अनुसार गौमूत्र में संभावित हानिकारक बैक्टीरिया, सीधे-सीधे इस्तेमाल के लिए नहीं है उपयुक्त। 5.आईपीएल के दो मुक़ाबलो में पंजाब किंग्स दो विकेट से तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23 रन से जीता।

सावित्रीबाई फुले जंयती पर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से वरिष्ठ महिला पत्रकार, लेखिका एवं प्रबोधन कार रज़िया सुल्ताना जी से एक खास मुलाकात

वर्ष 2022के बिदाई पर तर्कशील संस्था सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार पीकेएस गुर्वे ने कहां की मोबाइल वाणी पर संचालित अभियानों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। साथ ही वर्ष 2022 में क्या खोया और क्या पाया विषय पर सारगर्भित बातें कही

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ पराड़कर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कृषि विशेषज्ञ पराड़कर ने बताया की मौसम में बदलाव के वजह से किसान को नुकसान तो हो रहा है। लेकिन अगर किसान खेती को अपने फायदे के तोर पर देखे तो इससे किसान को जरूर फायदा होगा

गांव आजिविका और हम विषय पर बायोगैस संयंत्र पर विशेष बातचीत के तहत खादी ग्रामोद्योग से एस कुमार सिन्हा जी के साथ विशेष बातचीत

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से मंजू देवी जीजी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने पिछले दिनों निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर यह समस्या रखी थी कि उनको टीकाकरण की जानकारी नहीं है। वह कहां जाकर टीका ले और उन्होंने टीका लेने के लिए इच्छा जताई थी। इस पर निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की टीम ने काम करते हुए यह बात बीटीटी के समक्ष रखी और टीकाकरण कैंप आयोजित करवाने का प्रयास किया। जिसका असर यह हुआ कि आज टीकाकरण का कैंप आयोजित हुआ और उसमें मंजू जी ने सफल टीकाकरण करवाया। इसके लिए उन्होंने मोबाइल वाणी की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।