दिल्ली के करेलबाग से हमारे एक श्रोता बता रहे हैं कि काम नहीं होने के कारण उन्हें मदद की जरूत है

कासन से श्रवण कुमार ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें लॉक डाउन के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। यदि साझा मंच से मदद मिल जाती तो बढ़िया था।

दिल्ली से ललिता गिरी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे मजदुर का काम करती हैं। उनके छोटे छोटे बच्चे हैं और उन्हें मदद की जरूरत है

दिल्ली से इरफ़ान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी शांतिपूर्वक ईद का पर्व मनाये। घर में ही रहें और सुरक्षित रहें

दिल्ली एनसीआर से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि खजुरी समीप एक नाला बहता है, जिसके सामने लोग कूड़ा फेंकते है। काफी दिन हो जाने के बाद वहाँ कूड़ा का भरमार हो जाता है पर उसे नगर निगम द्वारा साफ़ नहीं किया जाता है। साथ ही कह रहे है कि गन्दगी होने की वजह से बिमारी फ़ैल सक्क्ता है इसपर उच्च अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मज़हर अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गली के नालियों की साफ़ सफाई कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। जिससे लोगों को अब बिमारियों से भी निजात मिल सकेगा।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राजधानी दिल्ली में ख़ासी गर्मी पड़ रही है। खजुरी ख़ास के क्षेत्रों में मवेशियों को भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों को लॉक डाउन में भी अपना भरण पोषण करने के लिए कपड़े की बिक्री गली गली जा कर करनी पड़ रही है।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्री राम कॉलोनी में पानी के बड़े-बड़े जार को बच्चे उठा रहे हैं और अधिकारों का उलंघन भी किया जा रहा है

लॉकडाउन के बाद पंचर की दुकान बंद होने से इमरजेंसी सर्विस करने वालों को हो रही है परेशानी एक तरफ लॉकडाउन लगा है कहीं-कहीं दुकान खुली है बाइक मैकेनिक की पंचर की दुकान खुल रही है मगर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 E थाना खजूरी क्षेत्र में दुकानें बिल्कुल बंद है लव डॉन का असर देखा जा सकता है इसी मुद्दे पर हमने गुड्डू भाई से बात करी जो कि एक छोटी सी दुकान है जिसमें पंचर लगाने का काम करते हैं गुड्डू भाई का कहना है कि पुलिसकर्मी एंबुलेंस एमसीडी और सरकारी महकमे में जो लोग अपने वाहनों से ड्यूटी कर रहे अगर उनकी गाड़ी में पंचर हो जाए या एंबुलेंस में पंचर हो जाए पंचा कहां लगवा आएंगे मैं मोहम्मद शाहनवाज