दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद पोखिर से बातचीत कर रहे हैं। जहाँ उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें कोरोना से लड़ना होगा। गरीब जनता अपना घर चलाने के लिए लॉक डाउन होने के बावजूद उन्हें सड़क पर आना ही पड़ेगा जिसके बाद जनता और पुलिस में झड़प होगी। इसलिए सरकार को गरीब जनता और मजदूरों के लिए सोचना चाहिए।
उन्नाव से राम करण ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूर दिवस की शुरुआत कब और कहाँ से हुई ? इसकी जानकारी साझा कर रहे हैं। खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिल्ली के खजुरी खास ,श्री राम कॉलोनी गली नम्बर तीन थाना के समीप से एक दिव्यांग भाई साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उन्हें राशन की बहुत समस्या हो रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक मजदूर से भाई अकील अहमद साहब से बातचत की। उन्होंने बताया कि पिछले लॉक डाउन के बाद 200 से 300 कमा लेते थे लेकिन इस बार के लॉक डाउन में उन्हें कमाई का कोई साधन ही नहीं है। खर्चा चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया सरकार की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। पिछली लॉकडाउन में बहुत सी एनजीओ भी काफी मदद कर रही थी। मगर इस बार कोई एनजीओ भी अभी तक कोई मदद के लिए नहीं आई है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी ,खजुरी खास ,गली नंबर -3 से एक महिला साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि जहाँ वे काम करती थी वहाँ लॉक डाउन के कारण काम छोड़ना पड़ा और उनके पति तीन महीने से बीमार हैं। जिस कारन उन्हें राशन और पैसे की बहुत समस्या हो रही है
साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉक डाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया हैं
दिल्ली श्री राम कॉलोनी थाना खजूरी खास मैं मोहम्मद शाहनवाज मजदूर भाई से हुई बातचीत सोनू भाई ने बताया कि घर बैठे हुए हैं लॉकडाउन में घर का खर्च कैसे चले पिछली बार एनजीओ की तरफ से मदद मिल जाया करती थी सरकार भी राशन दे रही थी मगर इस बार ना तो एनजीओ कोई मदद दे रही है ना ही दिल्ली सरकार की तरफ से कोई मदद आ रही है और हमारे घर में 7 मेंबर हैं अकेले कमाने वाले हैं सोनू राशन कार्ड भी नहीं है आज तक नहीं बना है उनका
हमारे श्रोता शंकर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है ऐसे में हमें कोरोना से डरना नहीं चाहिए बल्कि उसका डट क सामना करना चाहिए। साथ ही कह रहे है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क तथा दो गज की दूरी का ख्याल रखना चाहिए जिसकी मदद से हम कोरोना से लड़ सकते हैं
राजधानी दिल्ली से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ऑटो ड्राइवर आसिफ से बातचीत की ।जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने सवारी पहुँचा रहे ऑटो ड्राइवर से अवैध वसूली की फिर जाने की अनुमति दी। आसिफ बताते हैं कि आये दिन ऐसी समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ता है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी खजुरी से भोला ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे कपड़ों का व्यापार करते हैं। लेकिन पिछले साल से ये कारोबार ठीक से नहीं चल रहा था और अब लॉक डाउन के कारण स्थिति और खराब हो गयी है
