हमारी श्रोता श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, कोरोना से बचने के लिए टीका सभी लोग लगवा ले। जब भी अपने घर से बाहर निकले तो मास्क का इस्तेमाल करे, बाहर से आने से पहले अपने हाथो को साबुन, सैनिटाइज़र से साफ़ करे। बाहर से लाए हुए वस्तु को साफ़ कर के रखे
दिल्ली श्री राम कॉलोनी से रीना को श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी शेबी बताती हैं कि उन्हें श्रमिक वाणी कार्यक्रम सुनना बहुत अच्छा लगता है और वे अक्सर सुनती रहती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अच्छी अच्छी जानकारियाँ मिलती रहती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों डोज़ ले लिया है और तीसरी डोज़ भी जल्द ले लेंगी।
हमारी एक श्रोता पूजा सिंह श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती हैं कि वर्तमान में देश में बहुत सी बीमारियाँ फ़ैल रही हैं- जैसे डेंगू ,मलेरिया ,चिकनगुनिया इत्यादि। कोरोना का प्रकोप भी देश में कायम है ,इससे बचने के लिए हमे सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन्होंने बूस्टर डोज़ नहीं लगवाया है ,वे टीका जरूर लगवाएं। सरकार द्वारा लोगों को फ्री में कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है लेकिन भी लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबैर ने श्रमिक वाणी के माध्यम से शाहरूख से बातचीत किया। बातचीत के दौरान शाहरूख ने बताया की इन्होने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। खाना खाने से पहले अपने हाथो को साफ़ करना चाहिए, मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबैर खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से फैजल से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फैजल ने बताया की इन्होने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिया है। लोगो द्वारा ये समझा जा रहा है की कोरोना अब खत्म हो गया है इसलिए मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है कोरोना अभ खत्म नहीं हुआ है सभी लोगो से इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए
श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बात अनवर भाई से हुई मोहम्मद अनवर बताते हैं कि दो वैक्सीन लगवा ली हैं तीसरी वैक्सीन लगवा लूंगा और आगे बता रहे हैं कि माकस लगाना जरूरी है घर से बाहर निकले तो माकस लगाकर ही निकले
दिल्ली से रिंकू श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आज सुबह तीन बज कर तीस मिनट में राष्ट्रिय अन्वेषण अधिकरण के तहत पीआईएफ के संगठनों द्वारा दस राज्यों में छापेमारी की गयी
दिल्ली के मयूर विहार से रिंकू श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक दो सौ सतरा करोड़ ग्यारह लाख लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हो चूका है
दिल्ली श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि हरियाणा से 50 किलो दूर सिंधु बॉर्डर के समीप स्थित गन्नौर के कंपनियों में मजदूरों का शोषण हो रहा है। साथ ही श्रमिकों के लिए यहाँ किराया बहुत महंगा है और यातायात की व्यवस्था भी नहीं है। श्रमिकों का कहना है कि वे सभी मजदुर सुबह 7 बजे कंपनी पहुंच जाते हैं। यदि किसी दिन उन्हें कंपनी आने में देरी हो जाती है तो कंपनी प्रबंधक उस दिन उनके नाम के आगे अनुपस्थित का निशान लगा देते हैं।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मुहोम्मद मस्जिद टी -पॉइंट के समीप कूड़े के ढेर को पड़े एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है ,लेकिन टीपर द्वारा अब तक कूड़ा नहीं उठाया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्य नहीं कर रहे हैं।
