दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबेर खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नरगिस शेख से बातचीत की। बातचीत के दौरान नरगिस शेख ने बताया की इन्होंने कोरोना वैक्सीन का तीनो टीका लगवा लिया है। त्योहारों के समय में हमे एक दूसरे से दुरी बनाकर रखना चाहिए, भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहना चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
दिल्ली राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके से रेहमान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से हसन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान हसन ने बताया की कोरोना काल में लगे लॉक डाउन के वजह से मजदूरों, छोटे कारोबारी सभी की स्थिति ख़राब हो गयी थी, लोगो अभी तक इससे उभर नहीं पाए है। हसन गोलगप्पे सप्लाई करते है, महंगाई का असर इनपर भी पड़ा है ।
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ को श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद समीर ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों डोज़ लगवा लिया था लेकिन कोरोना का तीसरा डोज़ उन्होंने तब लगवाया जब श्रमिक वाणी का प्रोग्राम सुना। जिसमे कोरोना टीका से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। वे बताते हैं कि वे श्रमिक वाणी के कार्यक्रम सुनते हैं।
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि एमसीडी प्राइमरी स्कूल के समीप कूड़े के जगह जगह ढेर पड़े हुए हैं। पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा से टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासी हसरत अली बताते हैं कि उन्होंने कई बार दरोगा सुभाष से इसकी शिकायत की है।लेकिन अब तक कूड़े के ढेर साफ़ नहीं हुए है
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबेर खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से अरजान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अरजान ने बताया की उन्होंने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है, कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है, लोगो से उचित दुरी बना कर रहे।
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली नंबर साडे तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने कूड़े के ढेर पड़ा हुआ था कल हमने खबर चलाई दे खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक और आला अधिकारी को खबर शेयर की गई थी खबर का बड़ा असर हुआ है और कूड़े का ढेर आज साफ करा दिया गया 27/09/2022
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई हसरत अली बताते हैं कि मुझे श्रमिक वाणी सुनना बहुत अच्छा लगता है और मैं इसके प्रोग्राम सुनता रहता हूं मैंने दो वैक्सीन लगवा ली है श्रमिक वाणी का प्रोग्राम सुनने के बाद मैंने बूस्टर डोज भी लगवा लिया है
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक एमसीडी प्राइमरी स्कूल पर कूड़े की जगह जगह ढेर पड़े हुए हैं 15 दिन से टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया गया है हसरत अली बताते हैं कि मैं कई बार शिकायत कर चुका हूं दरोगा सुभाष जी से मगर वह कहते हैं जा कहीं पर भी कंप्लेंट कर ले मैं तो अपनी मर्जी से काम करूंगा धमकी और देते हैं कि तुझसे जो करा जाए कर लेना नाली भरी पड़ी है कूड़े के ढेर जगह-जगह पढ़े हुए हैं एमसीडी प्राइमरी स्कूल के आसपास
दिल्ली राज्य से जुबैर खान श्रमिक मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना संबंधित नेहा कुमारी से साक्षात्कार किया। जिसमे नेहा कुमारी ने बताया कि खाना खाने से पहले हमें अपने हाँथो को साबुन से धोना चाहिए। जिससे की हमें किसी भी प्रकार की बीमारी न हो सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हम सभी को अपने मुँह पर मास्क लगाना बहुत ही जरुरी है
दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली नंबर साडे तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर पड़ा है 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है पीछे भी हमने खबर चलाई थी खबर डीसी साहब तलक कंप्लेंट पहुंची थी तब वह कूड़े का ढेर साफ हुआ था आज फिर कूड़े का ढेर लगा हुआ है एक हफ्ता ज्यादा हो चुका है मगर कुडे साफ नहीं किया जा रहा है और कई बार यहां के स्थानीय लोगों ने शिकायत कर चुके हैं दरोगा सुभाष जी से मगर वह अपनी मनमानी कर रहे कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगवा रहे हैं और फर्जी तरीके से अवैध वसूली करी जा सकता है
