दिल्ली श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि हरियाणा से 50 किलो दूर सिंधु बॉर्डर के समीप स्थित गन्नौर के कंपनियों में मजदूरों का शोषण हो रहा है। साथ ही श्रमिकों के लिए यहाँ किराया बहुत महंगा है और यातायात की व्यवस्था भी नहीं है। श्रमिकों का कहना है कि वे सभी मजदुर सुबह 7 बजे कंपनी पहुंच जाते हैं। यदि किसी दिन उन्हें कंपनी आने में देरी हो जाती है तो कंपनी प्रबंधक उस दिन उनके नाम के आगे अनुपस्थित का निशान लगा देते हैं।
