Transcript Unavailable.

नाशकार जी ग़ाज़ियाबाद नई दिल्ली से,जानकारी ये चाहिए पूछों और जानों से कि क्या आधार को बैंक से लिंक कराना जरुरी है ? तो इसके क्या फायदे और नुक्सान हैं और कैसे इसको लिंक करा सकते हैं

दिल्ली एनसीआर करावल नगर विधानसभा 70 श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत हजरत अली से हुई हसरत अली बताते हैं श्री राम कॉलोनी की जनता को दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने को तरस रही है श्री राम कॉलोनी की जनता आरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीद के पी रही है 20 रूपे की एक बोतल मिल रही है वह भी फिल्टर प्लांट से और अगर वह घर पर पहुंचाने आता है तो वह 30रुपे एक बोतल के ले रहा है हसरत अली बताते हैं जिस शख्स के पास पैसे नहीं हैं वह पानी कैसे पिए गा उसको हेड पंप का पानी ही पीना पड़ेगा जल बोर्ड के अधिकारी आरो फिल्टर प्लांट के मालिकों से महीना ले रहे हैं इस वजह से एक टाइम पानी दे रहे हैं अगर शाम के वक्त पानी दिल्ली जल बोर्ड का मिलने लगे तो खरीद के पानी नहीं पीना पड़ेगा इस वजह से जल बोर्ड अधिकारी मालामाल हो रहे हैं

दिल्ली श्री राम कॉलोन के ई ब्लॉक के वार्ड नंबर 246 से मोहशीन श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी फैज़ल से पानी के विषय में बातचीत की। जहाँ फैज़ल बताते हैं कि नालियों में जमा कूड़ा पड़ा है और डोर टू डोर गाड़ी द्व्रारा सफ़ाई भी नहीं हो रही है

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से मोहशीन श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी शिबू से पानी के विषय में बातचीत की। जहाँ शिबू बताते हैं कि टंकी के पानी से लोगों का गुजारा नहीं होता है सिर्फ 15-20 मिनट ही पानी दिया जाता है जिसमें सभी पानी नहीं भर पाते हैं

दिल्ली श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुस्ता रोड से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 14-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 13-04 -23 खबर प्रसारित की थी। जिसमें स्थानीय निवासी मुस्कान ने बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने वाले मेन रास्ते पर कूड़े का ढेर पड़ा था जिसे सर्विस रोड पक्के ढलान पर ए ब्लॉक गली नंबर 19 भी कहा जाता है। इस खबर को आला अधिकारी को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी जिसके बाद कूड़े के ढेर को साफ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी को शुक्रिया अदा कर रही हैं।

श्री राम कॉलोनी और सोनिया विहार में दिल्ली जल बोर्ड का पीने का पानी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है चार बोतल आरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है एक बोतल ₹20 की आती है बहुत सारे ऐसे गरीब लोग हैं जिनके पास पानी खरीदने के पैसे नहीं होते हैं और उनको मजबूरी में हेड पंप का पानी पीना पड़ रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहसिन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 11/04/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की सी ब्लॉक गली नंबर 7 में कूड़ा पड़ा हुआ है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता मोहसिन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की सी ब्लॉक गली नंबर 7 पर पड़ा हुआ कूड़ा साफ़ हो गया है। समस्या का समाधान होने से मोहसिन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.