Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से मोहसिन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि बिजली खराब होने से लोगों को गर्मी में दिक्कत हो रही है दिक्कत

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 14-04-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे मुस्कान ने बताया था कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी सुबह में सिर्फ आधे से 1 घंटे ही आता है और शाम में नहीं आता है।जिस कारण पानी की बहुत दिक्कत होती थी और रोज 2 से 3 बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था। इस खबर को सोनिया विहार में दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने को नहीं मिल रहा था। इस खबर को वाट्सप ग्रुप ,आला अधिकारी व सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया गया था। जिसके बाद आरो फिल्टर प्लांट से पानी समय से आने लगा है। इस कार्य के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा कर रही है।

दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी में दिल्ली जल बोर्ड का पानी सुबह को आधे से 1 घंटे आ रहा है और शाम को नहीं आ रहा है श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है दिल्ली जल बोर्ड के पानी की बहुत दिक्कत चल रही है रोज 2 से 3 बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 17 -04 -23 को एक खबर प्रसारित किया गया था। जिसमे स्थानीय निवासी मुस्कान ने बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी ,वार्ड 246 , खजुरी पुराने थाने के समीप कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ है। मेट्रो द्वारा कूड़ा की सफ़ाई नहीं हो रही है। गन्दगी के कारण मच्छर पनप रहे है। इस खबर को वाट्सप ग्रुप ,आला अधिकारी व सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया गया था। जिसके बाद श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के समीप से कूड़े के ढेर को साफ़ करा दिया गया है। इस कार्य के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा कर रही है।

Transcript Unavailable.

सफाई कर कर्मी को मारी टक्कर दिल्ली के कीर्ति नगर में सड़क की सफाई रहे निगम कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कर्मी की मौत हो गई है मृतक का नाम राजकुमार है वह रघुबीर नगर का रहने वाला है जनता की आवाज ने मृतक को शहीद का दर्जा देते हुए परिवार को एक करोड़ रुपये रकी सम्मान राशि देने की मांग की है। गली में भी न खड़े करे पुराने वाहन दिल्ली परिवहन विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए हैं जिनकी सड़क पर चलने की अनुमति खत्म हो चुकी है परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त शहजाद आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए प्राइवेट कम्पनियों का भी साथ लिया गया है और 1,222 वात जब्त किए है। एसडीएम सहित टीम बंधक करावल नगर के मकान न . 4 में चल रही अवैध, जींस रंगाई फैक्ट्री का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम संजय सोंधी को टीम सहित बंधक बनाकर मारपीट का भी आरोप है फैक्ट्री मालिक दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वीडियो लाइक करने का झांसा दिल्ली के द्वारका साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर वीडियो लाइक करने के 50 रुपये देने का लालच देकर 32 लाख रुपये बैक खाते से चुराने का मामला दर्ज किया है जिस नंबर से मेसेज आया था वह विदेशी है। ऐसी ही ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहें मोबाइल वाणी के साथ। नमस्कार

दिल्ली से हमारे श्रोता श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, बढ़ती हुई गर्मी के वजह से लोगो को बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। जिसे तरह से पेड़ पौधे कम हो रहे है ये एक बहुत बड़ा कारण है गर्मी बढ़ने का। लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। सरकार को भी पेड़ लगाने पर ध्यान देना चाहिए

किस्त जमा करने की तारीख बढ़ी हज खर्च की राशि 81,800 रुपए जमा करने की तारीख बढ़ गई है अब यह आगामी 15 अप्रैल तक जमा की जा सकती है दिल्ली स्टेट हज कमेटी में सम्बधित हस्तावेज 18 अप्रैल तक जमा कराए जा सकते हैं। कारोबारी पर हमला कर लूटपाट दिल्ली के दयाल पुर इलाके में चतर सिंह वाली गली में सोनिया विहार निवासी विजय अग्रवाल पर हमला कर बदमाशो ने स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिया पीड़ित का मुस्तफाबाद में कबाड़ गोदाम है जीवन साथी के नाम पर ठगी। मैट्रिमोनियल साइट पर जीवन साथी जीवन साथी ढूंढिए जरा होशियारी से। ऐसी साइटों पर कुछ ऐसे भी लोग मौजूद है जिन्होने फर्जी प्रोफाइल बना रखी है । पुलिस उपायुक्त जितेन्द्र मीना ने बताया कि कुछ समय पहले केशव पुरम पुलिस को 26 वर्षीय व युवती ने शिकायत कि थी उसके साथ 3, 57.099, रुपये की ठगी की गई है आरोपी जीवन साथी डाट काम नामक साइट पर मिला था और व्हाटसएप तथा इस्टाग्राम पर चैटिंग हुआ करती थी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसी ही ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहें मोबाइल वाणी के साथ। नमस्कार