सफाई कर कर्मी को मारी टक्कर दिल्ली के कीर्ति नगर में सड़क की सफाई रहे निगम कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कर्मी की मौत हो गई है मृतक का नाम राजकुमार है वह रघुबीर नगर का रहने वाला है जनता की आवाज ने मृतक को शहीद का दर्जा देते हुए परिवार को एक करोड़ रुपये रकी सम्मान राशि देने की मांग की है। गली में भी न खड़े करे पुराने वाहन दिल्ली परिवहन विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए हैं जिनकी सड़क पर चलने की अनुमति खत्म हो चुकी है परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त शहजाद आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए प्राइवेट कम्पनियों का भी साथ लिया गया है और 1,222 वात जब्त किए है। एसडीएम सहित टीम बंधक करावल नगर के मकान न . 4 में चल रही अवैध, जींस रंगाई फैक्ट्री का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम संजय सोंधी को टीम सहित बंधक बनाकर मारपीट का भी आरोप है फैक्ट्री मालिक दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है फिलहाल अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वीडियो लाइक करने का झांसा दिल्ली के द्वारका साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर वीडियो लाइक करने के 50 रुपये देने का लालच देकर 32 लाख रुपये बैक खाते से चुराने का मामला दर्ज किया है जिस नंबर से मेसेज आया था वह विदेशी है। ऐसी ही ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहें मोबाइल वाणी के साथ। नमस्कार