दिल्ली श्री राम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 17 -04 -23 को एक खबर प्रसारित किया गया था। जिसमे स्थानीय निवासी मुस्कान ने बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी ,वार्ड 246 , खजुरी पुराने थाने के समीप कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ है। मेट्रो द्वारा कूड़ा की सफ़ाई नहीं हो रही है। गन्दगी के कारण मच्छर पनप रहे है। इस खबर को वाट्सप ग्रुप ,आला अधिकारी व सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया गया था। जिसके बाद श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के समीप से कूड़े के ढेर को साफ़ करा दिया गया है। इस कार्य के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा कर रही है।
