दिल्ली श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुस्ता रोड से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 14-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 13-04 -23 खबर प्रसारित की थी। जिसमें स्थानीय निवासी मुस्कान ने बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने वाले मेन रास्ते पर कूड़े का ढेर पड़ा था जिसे सर्विस रोड पक्के ढलान पर ए ब्लॉक गली नंबर 19 भी कहा जाता है। इस खबर को आला अधिकारी को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी जिसके बाद कूड़े के ढेर को साफ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी को शुक्रिया अदा कर रही हैं।