दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 वे 4 वे 5 में फॉगिंग नहीं कराई जा रही थी, स्थानीय लोग बराबर एमसीडी को शिकायत भी कर रहे थे की दवाई में फॉगिंग का काम बंद था जिसकी वजह से शाम को बहुत ज्यादा मच्छर पैदा हो जाते थे। मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू जैसी घातक बीमारी बहुत तेजी के साथ फैल रही थी, श्री राम कॉलोनी में डेंगू की बहुत ज्यादा पेशेंट आने लगे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। खबर का बड़ा असर हुआ अब फॉगिंग व दवाई का छिड़काव होने लगा है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
श्री राम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 3 उमर मस्जिद के पास खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही है पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा है अंधेरे की वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है आप फोटो में देख सकते हैं कि खंबे पर लगी स्टेट लाइट बंद है खम्मा नंबर 1375 है
दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "02-11-2023" को "ब्लॉक ए गली नंबर दो अग्रवाल वाली गली में ख़राब है स्ट्रीट लाइट" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "श्रीराम कॉलोनी, ब्लॉक ए, गली नंबर दो अग्रवाल वाली गली में स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से ख़राब है, जिसका खंबा नंबर 184 है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेंट की है, कंप्लेंट करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह से बहुत ज़ियादा परेशानी हो रही है। पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है।" श्रमिक वाणी पर ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने, लोकल व्हाट्सअप और फेसबुक ग्रुप्स के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को साझा किया। ख़बर को संज्ञान में लेते हुए स्ट्रीट लाइट अब ठीक करा दी गई है .अब गली में अँधेरा नहीं है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं दिल्ली का पॉल्यूशन दम पे दम बढ़ता जा रहा है पॉल्यूशन बढ़ने से दिल्ली की सड़कों पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है अगर हम दिल्ली के पांचवी के प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो सभी प्राइवेट स्कूल खोल दिए गए हैं जब के सरकार का निर्देश एमसीडी स्कूल 18 नवंबर तक बंद कर रखे हैं प्राइवेट स्कूलों ने अपनी फीस को देखते हुए स्कूलों को खोल दिया गया है बच्चों को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है और सुबह 7:30 बजे का स्कूल अभी तक टाइम नहीं घटाया है और जब के दिल्ली का तापमान अब 10 डिग्री पर पहुंच चुका है मगर टाइम न घटने की वजह से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं
दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "02-11-2023" को "ब्लॉक ई गली नंबर 3 सनबीम पब्लिक स्कूल के पास ख़राब है स्ट्रीट लाइट" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "श्रीराम कॉलोनी, ब्लॉक ई, गली नंबर 3, सनबीम पब्लिक स्कूल के पास स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से ख़राब है, जिसका पोल नंबर 1492 है। गली वालों ने बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कंप्लेंट की है, लेकिन कंप्लेंट करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही है। जिस कारण पूरी गली में अँधेरा ही अँधेरा है। और लोगों को परेशानी का सामना करना पद रहा है।" श्रमिक वाणी पर ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने, लोकल व्हाट्सअप और फेसबुक ग्रुप्स के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को साझा किया। जिसके बाद ख़बर को संज्ञान में लेते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करा दी गई है। गली में अब अँधेरा नहीं है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 सी ब्लॉक गली नंबर 1 चांद बाग में जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कुडा उठाने टीपर नहीं आ रहा है और नाली भी साफ नहीं हो रही है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है आप फोटो में देख सकते हैं यह लगभग 15 दिन से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है स्थानीय लोगों ने कई बार दरोगा कैलाश से शिकायत की है शिकायत के बाद भी दरोगा कैलाश अपनी मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जो लोग ऑनलाइन या एमसीडी दफ्तर में कंप्लेंट करते हैं उनको दरोगा कैलाश धमकी देते हैं कहते हैं चांद बाग या एफ ब्लॉक की कूड़े की कंप्लेंट नहीं करो अगर ज्यादा कंप्लेंट करोगे तो मैं तुम्हारे घर पर चालान भेज दूंगा एमसीडी का
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 ई ब्लॉक खजूरी खास के गली नंबर 21 के पास पड़ा है कूड़े का ढेर कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा है टिपर कूड़ा उठाने नहीं आ रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है स्थानीय लोगों ने कई बार दरोगा कैलाश से शिकायत किए शिकायत के बाद भी कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है जो लोग कंप्लेंट करते हैं उनको कैलाश दरोगा धमकी देते हैं के तुम्हारा चालान कर दिया जाएगा मेरी कंप्लेंट नहीं करो
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार ने रोका है निर्माण कार्य।
प्रदूषण ही प्रदूषण
