दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 सी ब्लॉक गली नंबर 1 चांद बाग में जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कुडा उठाने टीपर नहीं आ रहा है और नाली भी साफ नहीं हो रही है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है आप फोटो में देख सकते हैं यह लगभग 15 दिन से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है स्थानीय लोगों ने कई बार दरोगा कैलाश से शिकायत की है शिकायत के बाद भी दरोगा कैलाश अपनी मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जो लोग ऑनलाइन या एमसीडी दफ्तर में कंप्लेंट करते हैं उनको दरोगा कैलाश धमकी देते हैं कहते हैं चांद बाग या एफ ब्लॉक की कूड़े की कंप्लेंट नहीं करो अगर ज्यादा कंप्लेंट करोगे तो मैं तुम्हारे घर पर चालान भेज दूंगा एमसीडी का