दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "02-11-2023" को "ब्लॉक ए गली नंबर दो अग्रवाल वाली गली में ख़राब है स्ट्रीट लाइट" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "श्रीराम कॉलोनी, ब्लॉक ए, गली नंबर दो अग्रवाल वाली गली में स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से ख़राब है, जिसका खंबा नंबर 184 है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेंट की है, कंप्लेंट करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह से बहुत ज़ियादा परेशानी हो रही है। पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है।" श्रमिक वाणी पर ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने, लोकल व्हाट्सअप और फेसबुक ग्रुप्स के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को साझा किया। ख़बर को संज्ञान में लेते हुए स्ट्रीट लाइट अब ठीक करा दी गई है .अब गली में अँधेरा नहीं है