दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं कि, इन्होने दिनांक "02-11-2023" को "ब्लॉक ई गली नंबर 3 सनबीम पब्लिक स्कूल के पास ख़राब है स्ट्रीट लाइट" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "श्रीराम कॉलोनी, ब्लॉक ई, गली नंबर 3, सनबीम पब्लिक स्कूल के पास स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से ख़राब है, जिसका पोल नंबर 1492 है। गली वालों ने बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कंप्लेंट की है, लेकिन कंप्लेंट करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई जा रही है। जिस कारण पूरी गली में अँधेरा ही अँधेरा है। और लोगों को परेशानी का सामना करना पद रहा है।" श्रमिक वाणी पर ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने, लोकल व्हाट्सअप और फेसबुक ग्रुप्स के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को साझा किया। जिसके बाद ख़बर को संज्ञान में लेते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करा दी गई है। गली में अब अँधेरा नहीं है।
