स्टेशन पर उमड़ी भीड़

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है दीपावली के बाद दिल्ली एनसीआर के वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है एक दिन की हुई बरसात से जहर लोगों को राहत मिली थी वहीं फिर सांसों पर संकट मंडराता दिख रहा है एक तरफ जहां दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हुई वहीं दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली के शहर में मंगलवार को सुबह वायु प्रदूषण का स्टार 450 पर आ गया आनंद विहार के 460 आरके पुरम में 422 पंजाबी बाग में 415 आरटीओ पर 432 रहा मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के साथ कोहरा भी छाने लगेंगा

दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से बात कर रहीं हैं। मुस्कान का कहना है की इन्होने दिनांक "26-10-2023" को "शास्त्री पार्क जग प्रवेश अस्पताल में मरीज को नहीं मिल रही है दवाई" शीर्षक से श्रमिक वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "इनकी मम्मी जग प्रवेश अस्पताल शास्त्री पार्क गई थी, अस्पताल में दवाई नहीं मिल पा रही थी। कई बार से इनकी मम्मी बाजार से दवाई खरीद रही थीं, इन्होने गाड से पूछा कि दवाई क्यों नहीं मिल रही है, तो गाड ने बताया कि यहां पर दवाई नहीं आ रही है, दवाई नहीं मिलने के कारण मेडिकल स्टोर वाले बहुत महंगी दवाई दे रहे थे।" ख़बर को इन्होने लोकल व्हाट्सएप और फेसबुक के ग्रुप्स के माध्यम से अस्पताल के अधिकारियों को साझा किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए अब हस्पताल में दवाएं मिलने लगीं हैं। ख़बर के इस असर के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी को शुक्रिया कह रहीं हैं

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं उत्तर प्रदेश के मथुरा में पटाखा बाजार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई जहां पर 12 लोगों आग की चपेट में आ गए सोनिया विहार के रहने वाले दो व्यक्ति मनोज और कुसुमा दोनों ही मथुरा के रहने वाले थे अपने बच्चों के लिए पटाखा खरीदने गए थे उनके साथ भी हादसा हो गया है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती है श्री राम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने वाले बी ब्लॉक गली नंबर 18 कब्रिस्तान वाली गली में पड़ा है जगह-जगह कूड़े का ढेर कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है इसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है गली वालों ने कई बार क्षेत्रीय निगम पार्षद वे एमसीडी दफ्तर में भी शिकायत की है फिर भी कूड़े का ढेर साफ नहीं होता है कब्रिस्तान डेड बॉडी ले जाने में बहुत दिक्कत होती है कूड़ा नहीं उठने की वजह से पूरी गली में गंदगी फैली रहती है

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 14-11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 27-10-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 6 व 7 के पतली गली में कूड़े का ढेर पड़ा था। कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा नहीं उठाया जा रहा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक, दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को साझा किया गया। खबर का बड़ा असर यह हुआ कि अब कुड़े के ढेर को साफ करा दिया गया है

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 14-11-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 24-10-23 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 11 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा था। पानी इतना गंदा आ रहा था कि पीने का पानी नहाने लायक भी नहीं था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक ,जल बोर्ड अधिकारी को भी खबर साझा की गयी थी। खबर का बड़ा असर हुआ कि अब रावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 11 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी साफ आने लगा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैंश्री राम कॉलोनी के दिल्ली नगर निगम बाल बालिका विद्यालय राजीव नगर के स्कूल के सामने कूड़े का बहुत बड़ा ढेर पड़ा हुआ था कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा था टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था हमने 4 नवंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप को फेसबुक संबंधित अधिकारियों खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ अब वह कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.