दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से बात कर रहीं हैं। मुस्कान का कहना है की इन्होने दिनांक "26-10-2023" को "शास्त्री पार्क जग प्रवेश अस्पताल में मरीज को नहीं मिल रही है दवाई" शीर्षक से श्रमिक वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, "इनकी मम्मी जग प्रवेश अस्पताल शास्त्री पार्क गई थी, अस्पताल में दवाई नहीं मिल पा रही थी। कई बार से इनकी मम्मी बाजार से दवाई खरीद रही थीं, इन्होने गाड से पूछा कि दवाई क्यों नहीं मिल रही है, तो गाड ने बताया कि यहां पर दवाई नहीं आ रही है, दवाई नहीं मिलने के कारण मेडिकल स्टोर वाले बहुत महंगी दवाई दे रहे थे।" ख़बर को इन्होने लोकल व्हाट्सएप और फेसबुक के ग्रुप्स के माध्यम से अस्पताल के अधिकारियों को साझा किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए अब हस्पताल में दवाएं मिलने लगीं हैं। ख़बर के इस असर के लिए मुस्कान श्रमिक वाणी को शुक्रिया कह रहीं हैं