Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के कासन से साकेत जी, श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं। इनका नाम संतोष है। इनका कहना है की ये कंपनी में पांच साल से काम कर रहें हैं लेकिन इनकी वेतन नहीं बढ़ रहा है। और महंगाई इतनी है की जो भी कमाते हैं उसमें आधा से ज़्यादा पैसा ख़त्म हो जाता है

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप श्रमिक वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की, नवम्बर 2016 के बाद अब फिर से दो हज़ार के नोटों को आधिकारिक रूप से बंद किया जा रहा है जनता के लिए। आरबीआई के अनुसार दो हज़ार के नोट आम तौर पर इस्तेमाल में नहीं होने की वजह से इसे बंद किया जा रहा है। आरबीआई के अनुसार जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दो हज़ार के अलावा और नोट पर्याप्त मात्रा में है। ाआरबीआई के अनुसार एक बार में बीस हज़ार रुपये के ही दो हज़ार वाले नोट बदले जा सकेंगे। या तो जनता इन नोटों को अपने खाता में जमा करें या उसके बदले दूसरे नोट लें।

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष कुमार पांडेय ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 30 अप्रैल 2023 को श्रमिक वाणी में श्रमिक सौरभ का साक्षात्कार लेकर बताया था कि सौरभ ओरिएंट कंपनी में 15 दिन काम कर के नौकरी छोड़ दिए थे। नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें उनके 15 दिन का वेतन कंपनी से नहीं दिया जा रहा था। महँगाई के इस समय में वो इससे काफी परेशान थे। जिसके बाद साक्षात्कार को श्रमिक वाणी में प्रसारित कर मनीष कुमार ने सौरभ की इस समस्या को ओरिएंट कंपनी के एचआर के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि सौरभ को कंपनी द्वारा 15 दिनों का वेतन मिल गया है। सौरभ से बात करने पर उनका कहना है कि श्रमिक वाणी की ओर से एचआर के पास कॉल जाने पर उनका बकाया वेतन मिल गया है। इस कार्य हेतु वो श्रमिक वाणी के शुक्रगुज़ार है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली के भांगरोला से मनीष कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं। यशवंत कह रहें हैं की हनुमान जी के मंदिर के पास कूड़ा का ढेर पड़ा हुआ है। इस कूड़ा से बदबू भी आ रही है। लेकिन नगर निगम वाले सफाई नहीं कर रहें हैं

दिल्ली के कापासेड़ा बॉर्डर से संजीत कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि, रात में रिमझिम बारिश हुई थी लेकिन फिर सुबह में कड़ी धूप हो गई। संजीत कह रहें हैं की यदि धूप में जाना है तो नारियल पानी ज़रूर पियें