दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष कुमार पांडेय ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 30 अप्रैल 2023 को श्रमिक वाणी में श्रमिक सौरभ का साक्षात्कार लेकर बताया था कि सौरभ ओरिएंट कंपनी में 15 दिन काम कर के नौकरी छोड़ दिए थे। नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें उनके 15 दिन का वेतन कंपनी से नहीं दिया जा रहा था। महँगाई के इस समय में वो इससे काफी परेशान थे। जिसके बाद साक्षात्कार को श्रमिक वाणी में प्रसारित कर मनीष कुमार ने सौरभ की इस समस्या को ओरिएंट कंपनी के एचआर के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि सौरभ को कंपनी द्वारा 15 दिनों का वेतन मिल गया है। सौरभ से बात करने पर उनका कहना है कि श्रमिक वाणी की ओर से एचआर के पास कॉल जाने पर उनका बकाया वेतन मिल गया है। इस कार्य हेतु वो श्रमिक वाणी के शुक्रगुज़ार है।
