दिल्ली एनसीआर के कापसहेड़ा से संतोष साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि त्यौहार के समय लगभग बहुत से कंपनियों में मजदूरों को बोनस नहीं दिया जाता है। बता रहे है कि मजदूरों का बोनस लेना उनका हक़ है पर कंपनी वाले मनमाने ढंग से उनसे काम करवाती है साथ ही कह रहे है कोई भी मजदूर को कंपनी तीन महीनों से ज़ादा कंपनी में काम नहीं करने देती हैं।