बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ठेकेदारी बहुत बुरी व्यवस्था है। इसमें ठेकेदार कम्पनी से पूरा वेतन लेकर श्रमिकों को कम पैसा देते हैं और उनका शोषण करते हैं। कम्पनी और श्रमिक के बीच ठेकेदारी व्यवस्था के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इस व्यवस्था को ख़त्म करने की ज़रूरत है।