बिहार राज्य के सारण ज़िला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार,सारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 24 अप्रैल 2024 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था ,जिसका शीर्षक था : 'नगर पंचायत दिघवारा प्रखंड में कहीं भी चौक चौराहे पर जल की व्यवस्था नहीं'। ख़बर में बताया गया था कि भीषण गर्मी में नगर पंचायत दिघवारा में शीतल जल की व्यवस्था न होने से आम नागरिक परेशान रहते थे ।कहीं भी चौक चौराहे पर प्याऊ जल की व्यवस्था नहीं थी। मोबाइल वाणी पर खबर चलाने के बाद इस समस्या के बारे में व्हाट्सप्प के माध्यम से बीस सूत्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह को अवगत कराया गया। जिसके बाद अध्यक्ष रविंद्र सिंह द्वारा समस्या को देखते हुए चौक चौराहें में प्याऊ जल की व्यवस्था करने का आश्वाशन दिया गया।अब ख़बर का यह असर देखने को मिला कि शनिवार , 4 मई 2024 को प्याऊ जल की व्यवस्था कर उसकी विधिवत उद्धघाटन किया गया।

नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कुल पाँच मामले सुनवाई के लिए आए, जिनमें से एक को मुकदमे के दौरान निपटा दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला शिवपुरी से श्यामलाल लोधी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने 29/4/2024 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि, ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर के सभी कुओं में स्वच्छ पानी नहीं था, जिसके कारण पानी को लेकर काफी समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और साथ ही उन्होंने इस समस्या को संबंधित अधिकारी के साथ साझा किया। जिसके बाद खबर का असर इस प्रकार हुआ कि सभी कुओं में दवाई डाली गई। इसके लिए श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहे है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 01-05-24 को बताया कि उन्होंने 26 -04 -24 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें उन्होंने हर घर नल योजना के तहत मार्मो ,सारुखुदर ,चौघड़िया , खारकी ,कुसुम्भा ,गोविंदपुर व अन्य पंचायतों में ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस सन्दर्भ में स्थानीय ग्रामीण निवासी गिरिलाल महतो ने बताया कि इन -चार महीने पहले पानी का मोटर खोलकर ले जाने की शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस ख़बर को राजेश्वर महतो द्वारा फेसबुक व लोकल वाट्सप ग्रुप में सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद सम्बंधित अधिकारीयों ने समस्या को संज्ञान में लेकर मोटर की तकनिकी खराबी का निवारण किया जिससे ग्रामीणों की पेयजल की समस्या दूर हुई। इस कार्य के लिए ग्रामीण मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में हसनपुरा अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद से जुड़े 2 मामलों का निपटारा किया गया।

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े 3 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो का निपटारा किया गया।

भूमि विभाग से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया उक्त आशय की जानकारी देते हुए असल कमी मनीष कुमार के द्वारा बताया गया कि आयोजित जनता दरबार एक मामलों की सुनवाई हुई जिसमें पक्ष विपक्ष की आपसी सहमति नहीं होने के कारण मामले का निपटारा नहीं किया जा सका। मौके पर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुलिस स्टेशन के अन्य फील्ड कर्मचारियों के साथ सर्कल ऑफिस कैथीलेश कुमार और प्रेम किशोर सिंह ने भाग लिया। जलकर्मी ने बताया कि जनता दरबार में सुनवाई के लिए तीन नए मामले सामने आए जिसमें भोज माहरा अटोला के योगेंद्र प्रसाद और संतु टेक को अगली तारीख को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया क्योंकि मामले में दूसरा पक्ष मौजूद नहीं था

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जखनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर हंसराजपुर मनिहारी गाज़ीपुर, कंपोजिट विद्यालय सिखड़ी क्षेत्र मनिहारी गाज़ीपुर, कंपोजिट विद्यालय पदुमपुर रामसराय क्षेत्र जखनिया गाजीपुर, प्राथमिक विद्यालय मदरा जखनिया गाजीपुर मे मतदाता जागरूकता जन-चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 18 अप्रैल को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 13 अप्रैल को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि छठ घाटों की सफाई नहीं होने से 14 अप्रैल को होने वाले पहले अर्ग में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए 14 अप्रैल तक छठ घाटों की सफाई की जानी चाहिए। इस खबर को गीता सिंह जागर पालिका के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन जी एवं सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारी द्वारा समस्या को संज्ञान में लेकर छठ घाटों की सफाई करा दी गयी। जिससे स्थानीय जनता खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।