बिहार राज्य के मधुबनी जिला से प्रमोद झा ने मोनाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पुरे बिहार में इस बार मानसून की बेरुखी और धोखे के कारण सूखे की चपेट में है। पिछले दो माह में राज्य अनुमानित बारिश नहीं हुई है। यहां के लोग भीषण गर्मी गर्मी और तेज धुप से बहुत परेशान हैं

बिहार राज्य के वैशाली जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सोनू कुमार जानकारी दे रहे हैं कि चिलचिलाती धूप के कारण लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण कुछ फसलों पर भी कुछ असर देखने को मिल रहा है। धान की फसल इस कड़ी धूप के कारण खराब हो रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन दिनों जनपद में बारिश नहीं हो रही है। भीषण गर्मी और उमस भरी धूप के कारण आम जनता परेशान है। साथ ही इस समय बिजली व्यवस्था भी खराब स्थिति में है। भविष्य के लिए लोगों को अधिक मात्रा में पेड़ -पौधे लगाने चाहिए। वैज्ञानिकों का मानना है जहां पेड़-पौधे ज्यादा होते हैं वहां वर्षा भी ज्यादा होता है। इसलिए बारिश के लिए भी हमें वृक्षारोपण करना चाहिए

बिहार राज्य के वैशाली जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी तरह बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण धान के पौधे भी सूखते हुए देखे जा रहे हैं। कुछ किसान बोरिंग से खेत को पटा कर धान की बुआई करने में जुटे हुए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह जानकारी दे रही हैं कि लगातार हो रही पेड़ों की कटाई और अपने सुख सुविधाओं के लिए मानव का स्वार्थी होना अब हम लोगों को ही महंगा पड़ने लगा है। अगर हम अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें तो पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है

बिहार राज्य के नालंदा जिला स शम्भूशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम बदहाल गर्म हवाएं उन्होंने सुना। उन्होंने बताया कि आज कल इतना गर्मी पड़ रहा है की सब लोग बिहार है। पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। प्रत्येक आदमी को पौधरोपण करना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला फूलमती चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बरसात के मौसम में लोग पौधरोपण कर रहे हैं। पेड़ों की कटाई के कारण हमारे प्रकृति ही हानि हो रही है और वातावरण में बदलाव आ रहे है, इसलिए हमें पौधा जरूर लगाना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखण्ड से शम्भू शरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर जो गर्मी से बचाव के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह उन्हें बहुत अच्छा लगा। और लोगों को सही जानकारी भी मिल रही है कि कैसे घर की छत पे प्लांटेशन कर के घर को ठंडा रख सकते हैं

बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सुगौली में चिलचिलाती धूप और हल्की गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप के कारण हवा भी गर्मी का एहसास दिला रही है। सुबह से शाम तक गर्मी से राहत नहीं है। प्रचंड गर्मी और तेज़ धूप के कारण लोग अपना आवश्यक काम करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। लोग ज्यादातर घर पर रहना पसंद कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला सिद्धार्थनगर से अनीता दुबे , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि तेज़ धुप के कारण हो सकती है कई बीमारियां। तेज़ धुप में ज्यादा बाहर नहीं निकलना चाहिए। बारिश के बाद धुप होने से बीमारियां हो रही है। बुखार से बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखे।