झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एसिड हमले की व्यापक घटना,दहेज हत्याएं,कन्या भ्रूण हत्या,ऑनर किलिंग,कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, इत्यादि इक्कीसवीं सदी में भी महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली सामाजिक बुराईयों और चुनौतियों के संदर्भ में मात्र कुछ उदाहरण है। भारत में कई दुर्भाग्यपूर्ण मामलों में धार्मिक परंपराएं, व्यक्तिगत कानून और अन्य सांस्कृतिक धारणाएं अक्सर भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदान की गई सुरक्षा के विरुद्ध कार्य करती है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली के खजूरी से नाज़्मा बिन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भूमि में कई लोगों को अधिकार दिलवाया गया है तो उनको भी जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। इनके माता और पिता का निधन हो गया है और इनके भाई जमीन में अधिकार नहीं दे रहे है। इनके भाई कहते हैं कि अगर ये जमीन में हिस्सा लेंगी तो इनसे रिश्ता तोड़ देंगे
दिल्ली से नाज़ परवीन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हीना से हुई। हीना यह बताना चाहती हैं कि वह किराए पर रहती हैं। उनको ससुराल में और मायके में मालिकाना हक़ नहीं मिला है। जमीन को लेकर लड़ाई भी होती है। वह जमीन में हिस्सा लेना चाहती हैं लेकिन उनको हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। माता और पिता भी जमीन में अधिकार नहीं देते हैं। वह सिर्फ भाई को जमीन में अधिकार देने की बात करते हैं। इनके हस्बैंड मजदूरी करते हैं
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से संदीप गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके इलाके में पानी,बिजली और सड़क की समस्या है।झारखण्ड सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
Transcript Unavailable.
दिल्ली के श्रीराम कलोनी के राजीव नगर के खजुरी से नाज़ परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उन्होंने मोबाइल वाणी एप्प पर एक न्यूज़ सुनी है जिसमे यह बताया गया है कि एक महिला को मोबाइल वाणी के माध्यम से जमीन में हक़ दिया गया है तो यह भी चाहती हैं कि इनको भी जमीन में हक़ मिले क्यूंकि वह किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती हैं और उनके पति इनके साथ नहीं रहते हैं। वह खुद काम कर के परिवार चलाती है। उनको बहुत दिक्कत होती है। इसलिए वह चाहती हैं कि उनको जमीन में हक़ दिलवाया जाए
