दिल्ली से नाज़ परवीन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हीना से हुई। हीना यह बताना चाहती हैं कि वह किराए पर रहती हैं। उनको ससुराल में और मायके में मालिकाना हक़ नहीं मिला है। जमीन को लेकर लड़ाई भी होती है। वह जमीन में हिस्सा लेना चाहती हैं लेकिन उनको हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। माता और पिता भी जमीन में अधिकार नहीं देते हैं। वह सिर्फ भाई को जमीन में अधिकार देने की बात करते हैं। इनके हस्बैंड मजदूरी करते हैं

दिल्ली से मोबाइल वाणी संवाददाता अस्मत अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाज परवीन से साक्षात्कार लिया। नाज परवीन ने बताया कि इन्होने मोबाइल वाणी पर कार्यक्रम सुना। जिसमे बताया गया था कि एक पत्नी ने अपने पति के जीवन में ससुराल की प्रॉपर्टी में हिस्सा ले लिया था।पति के देहांत के बाद वो महिला आराम से अपना जीवन गुजार रही हैं। तो नाज परवीन की इच्छा हुई अपनी भी बात मोबाइल वाणी पर रखने की। अपनी बात को जारी रखते हुए नाज़ कहती हैं कि बहन की शादी के बाद भाई नही चाहते हैं कि बहन मायके आए। माता - पिता के बाद बेटी का मयके में रास्ता बंद हो जाता है। पैतृक सम्पत्ति में बहन को हिस्सा मिलना चाहिए और यह बहन का हक़ है।नाज परवीन के मायके में भी सम्पत्ति है। ये उसमें हिस्सा लेना चाहती हैं।लेकिन भाई उसमें हिस्सा देना नही चाहते हैं। जरुरत पड़ी तो ये अपने हक़ के लिए क़ानूनी सहायता लेंगी और कोर्ट जाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सूबेदार मिश्रा से हुई। सूबेदार मिश्रा यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी को ससुराल में जमीन में हक़ लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्यन से हुई। आर्यन यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह जमीन में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। वह बेटी को जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हजारी लाल से साक्षात्कार लिया। हजारी लाल ने बताया कि महिलाओं और बेटियों को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। इसमें कोई दिक्कत नही है।ये एप घर की बेटियों को अधिकार देंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से अजय लक्ष्मी शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा वर्मा से बातचीत की। जिसमें राधा कहती है कि इनको छत्त पर सोलर पैनल लगवाना है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से अजय लक्ष्मी शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 45 वर्षीय कृष्णावती से बातचीत की। जिसमें कृष्णावती कहती है कि वो भैंस पालन का काम करती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से अजय लक्ष्मी शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 45 वर्षीय कृष्णावती से बातचीत की। जिसमें कृष्णावती कहती है कि इनको छत्त पर सोलर लगवाना है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के ग्राम गुमड़ी से 32 वर्षीय अजयलक्ष्मी शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से 18 वर्षीय उजाला वर्मा से बातचीत कर रही है। उजाला कहती है कि उन्हें सिलाई का कार्य को आगे बढ़ाना है ।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के ग्राम गुमड़ी से 32 वर्षीय अजयलक्ष्मी शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से 18 वर्षीय उजाला वर्मा से बातचीत कर रही है। उजाला कहती है कि वो छत्त पर सोलर पैनल लगवाना चाहती है