बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की सरकार बनाना जनता के वोट पर निर्भर करता है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा किसानों को केले में फल वाले पौधों में सहारा देने एवं केले के अच्छे उत्पादन हेतु जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भारत 1998 में एक उभरती परमाणु शक्ति बन गया था, जिसके पीछे का कारण था 11 मई 1998 को हुआ परमाणु परिक्षण. भारत ने अपना सबसे ताकतवर परमाणु परीक्षण की बड़ी सफलता को हासिल करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने 11 मई 1999 को ही नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाने की घोषणा की . इस पूरे परीक्षण को अंजाम देने के पीछे महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम का हाथ था.तकनीक हमारा एक ऐसा अभिन्न अंग बनता जा रहा है जिसके बिना हमारे भविष्य की कल्पना करना नामुमकिन है. लेकिन इसके लिए हमे संतुलन एवं जागरूकता की भी आवश्यकता है, जिसके लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन एक तरह का अच्छा प्लेटफार्म है. मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं इसके लिए सरकार को विचार करना चाहिए कि चुनाव में शांति से करवाना चाहिए
साल 2013-2017 के बीच विश्व में लिंग चयन के कारण 142 मिलियन लड़कियां गायब हुई जिनमें से लगभग 4.6 करोड़ लड़कियां भारत में लापता हैं। भारत में पांच साल से कम उम्र की हर नौ में से एक लड़की की मृत्यु होती है जो कि सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में एक अध्ययन को आधार बनाते हुए भारत के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि प्रति 1000 लड़कियों पर 13.5 प्रति लड़कियों की मौत प्रसव से पहले ही हो गई। इस रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए सभी आंकड़े तो इस बात का प्रमाण है कि नई-नई तकनीकें, तकनीकों में उन्नति और देश की प्रति व्यक्ति आय भी सामाजिक हालातों को नहीं सुधार पा रही हैं । लड़कियों के गायब होने की संख्या, जन्म से पहले उनकी मृत्यु भी कन्या भ्रूण हत्या के साफ संकेत दे रही है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? *----- शिक्षित और विकसित होने के बाद भी भ्रूण हत्या क्यों हो रही है ? *----- और इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ से जुड़े मुद्दे , क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ??
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरीलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आज से पांचवें दिन मुंगेर लोकसभा क्षेत्र और उसके बाद जबलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।हमें 4 या 8 जून तक इंतजार करना होगा और जो भी व्यक्ति जाए, मतदान का प्रतिशत बढ़ना चाहिए।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे हमारे श्रोताओं की राय की उन्हें यह कार्यक्र्म सुन कर क्या लाभ हुआ।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के तेतियाबम्बर से गोरीलाल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बी.एस.एन.एल का नेटवर्क़ खराब रहता है जब भी कॉल लगाया जाता है कुछ सेकंड के बाद कॉल कट जाती है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रेल मंत्रालय द्वारा निकाली गयी सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इन पदों पर वेतनमान 35400/.रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त किया हो । इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 20-28 वर्ष रखी गई है। साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण , शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण तथा दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है www.rpf.indianrailways.gov.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 रखी गयी है। धन्यवाद !धन्यवाद !
