Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र के वार्ड न0-5 शेरपुर के बहुत सारे गरीब लोगों का नाम आयुष्मान भारत के लिस्ट में नहीं है। मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग खेती मजदुरी करके अपना घर चलाते हैं।साथ ही विपिन कुमार जी ने बताया कि मुंगेर में एक शिविर जिसमे लाल कार्ड और पीला कार्ड बनाया जा रहा था जिसमे पता चला कि बहुत सारे लोगों का नाम आयुष्मान भारत लिस्ट में नहीं है। साथ ही विपिन जी आग्रह करते हैं कि सरकार को गरीब लोगों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड से नरेश आनंद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से,दीवानी टोला निवासी संजय मंडल से साक्षात्कार लिया। जिसमें संजय मंडल ने बताया कि खबर का प्रसारण होने के बाद, जे ई के कार्यपालक अभियंता ईश्वरी प्रसाद द्वारा चापाकल निर्माण काम का आबंटन किया गया ।साथ ही इन्होने कहा कि यह सौ वर्ष पुराना धार्मिक स्थान है ,जहाँ पानी की बहुत किल्लत थी। इस धार्मिक स्थान पर पूजा करने आने वाले ग्रामीणों और महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।लेकिन अब खबर का प्रसारण मुंगेर मोबाइल वाणी पर होने के बाद चापाकल का निर्माण कराया जा रहा है,जिससे अब ग्रामीणों तथा महिलाओं को पानी की किल्लत की समस्या से निजात मिलेगी।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दहेज प्रथा एक सामाजिक अभिशाप है।उपभोक्तावादी युग शुरू हो चुके है लेकिन इसके बावजूद भी वह तेजी से बढ़ रहा है.दहेज़ प्रथा जीवन के मकसद को छोटा करते नज़र आ रही है.यह प्रथा पूरी तरह विकृत शोध पर आधारित है।इनका कहना है कि दहेज़ के कारण बहुओं को जलाना और बहुओं को मानसिक प्रताड़ना देने वाली खबरें आम हो गई है।यही वजह है कि बेटियां बोझ समझी जा रही है।इनका कहना है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे दहेज़ प्रथा के खिलाफ अभियान से समाज पर कुछ सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से रोहित कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि संग्रामपुर प्रखंड में जीविका दीदी के द्वारा एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस रैली का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय से होते हुये संग्रामपुर पुरा बाजार घुमाया गया जिसमे कि सभी दीदी के द्वारा यह नारा दिया गया कि ''छोड़ कर अपना सारा काम पहले चुनो मतदान'',''वोट हमारा है अधिकार करें ना इसको बेकार''। इस कार्यक्रम के मौके पर पुनम कुमारी ,अमित कुमार ,खुशबू कुमारी ,पंकज कुमार और रोहित कुमार ,नवनीत कुमार इत्यादि सैंकड़ो लोग सम्मिलित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
-गोपालगंज में NH पर आपस में टकरायीं आठ गाड़ियां, 6 घायल -कर्मचारी भविष्य निधि पर 2018-19 के लिए 8.55% पर बरकरार रह सकती है ब्याज दर -बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी -इसरो एसएसएलवी की पहली उड़ान में दो रक्षा उपग्रह करेगा प्रक्षेपि -भारत वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार, इंग्लैंड नंबर वन
Transcript Unavailable.
