बिहार राज्य के मुंगेर जिले से रोहित कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि संग्रामपुर प्रखंड में जीविका दीदी के द्वारा एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस रैली का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय से होते हुये संग्रामपुर पुरा बाजार घुमाया गया जिसमे कि सभी दीदी के द्वारा यह नारा दिया गया कि ''छोड़ कर अपना सारा काम पहले चुनो मतदान'',''वोट हमारा है अधिकार करें ना इसको बेकार''। इस कार्यक्रम के मौके पर पुनम कुमारी ,अमित कुमार ,खुशबू कुमारी ,पंकज कुमार और रोहित कुमार ,नवनीत कुमार इत्यादि सैंकड़ो लोग सम्मिलित थे।