बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र के वार्ड न0-5 शेरपुर के बहुत सारे गरीब लोगों का नाम आयुष्मान भारत के लिस्ट में नहीं है। मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग खेती मजदुरी करके अपना घर चलाते हैं।साथ ही विपिन कुमार जी ने बताया कि मुंगेर में एक शिविर जिसमे लाल कार्ड और पीला कार्ड बनाया जा रहा था जिसमे पता चला कि बहुत सारे लोगों का नाम आयुष्मान भारत लिस्ट में नहीं है। साथ ही विपिन जी आग्रह करते हैं कि सरकार को गरीब लोगों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।
