बिहार राज्य के मुंगेर जिला के ग्राम शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वेरीफाइड कार्यक्रम के तहत राजेंद्र प्रसाद से साक्षात्कार किया। जिसमे राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमें अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करना, अपने हाँथो को साबुन से धोना और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करना । साथ ही अपने आस पास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखना उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। राजेंद्र प्रसाद ने यह भी बताया कि अगर आस पास के किसी भी व्यक्ति को कोरोना होता है, तो वह उसकी मदद करनी है । साथ ही अपनी सुरक्षा को देखते हुए अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करना और अपने हाँथो को साबुन से धोएंगे और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करेंगे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना सम्बंधित पवन कुमार गुप्ता से साक्षात्कार किया। जिसमे पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें कोरोना से बचाव के लिए सबसे पहले दो गज की दुरी बनाकर रहनी चाहिए। साथ ही अपने मुँह पर मास्क का अवश्य प्रयोग करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हमें आस की गंदगियों को भी साफ़ सुथरा रखनी चाहिए

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि शुक्रवार को कोविड टीका महा अभियान के दूसरे दिन सदर प्रखंड में कुल 18 टीकाकरण सेंटर बनाए गए थे। जिसमें नियमित टीकाकरण के साथ कोविड-19 टीका लगाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड को 3000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसको पीछा करते हुए 2300 टीके लगाए गए। जबकि मुंगेर जिले के सभी प्रखंडों में सबसे अधिक टीके सदर प्रखंड में लगे इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दल हटा निवासी अशोक कुमार पंडित से विशेष बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे एक राज मिस्त्री है। उन्होंने बताया कि वे खुद कोरोना का दोनों रोज ले चुके हैं और साथ ही साथ उनके परिवार में पांच व्यक्ति हैं सभी को उन्होंने कोरोना टीका का दोनों डोज लगवा दिया है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दल हटा निवासी उपेंद्र यादव से विशेष बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे एक बिजली मिस्त्री है। मिस्त्री होने के नाते इन्हे कई जगहों पर जाना आना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में कोरोना का डर तो बना ही रहता है। इसी कारण से वे खुद कोरोना का दोनों रोज ले चुके हैं और साथ ही साथ उनके परिवार में पांच व्यक्ति हैं सभी को उन्होंने कोरोना टीका का दोनों डोज लगवा दिया है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किसान भाई जगदंबी प्रसाद से विशेष बातचीत की । बातचीत में उन्होंने बताया उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिया है। वैक्सीन लेने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुयी। साथ ही उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी कोरोना वैक्सीन ले लिए हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिया है। जागरूकता की कमी के कारण बहुत सारे लोगों को कोरोना से बचने की जानकारी नहीं है इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए

*समुचित मुआवजा मिलने में अत्यधिक विलंब से किसानों का आक्रोश चरम पर - केशरी* एन एच 80 फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित जमीन का समुचित मुआवजा मिलने में हो रहे अत्यधिक विलंब से किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच चुका है जिससे स्थिति कभी भी विस्फोटक हो सकती है। उपर्युक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी ने नौवागढ़ी कंतपुर बगीचा में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि अगर किसानों को फिर से सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा तो इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसान नेता संजय केशरी ने कहा कि समुचित मुआवजा के लिए आर्बिट्रेटर के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गठित छह सदस्यीय समिति का डेढ़ महीने बाद भी अस्तित्व में नहीं आ पाना किसानों के साथ क्रूर मजाक है। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्लू मालाकार ने कहा कि शासन-प्रशासन हम किसानों को दोयम दर्जे का नागरिक समझती है यही कारण है कि किसानों के नाम पर राजनीति तो बहुत होती है लेकिन किसानहित में एक भी ठोस काम नहीं किया जाता है। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर से सड़कों पर शक्ति-प्रदर्शन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पवन कुमार सिंह, रामबहादुर चौधरी, मो० जियाउद्दीन, मो० जुल्फिकार, रामानंद सिंह, सौरभ सुमन, रंजीत मंडल, सीताराम यादव, उदय पाल, नरेश प्रसाद, अभिराम चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, रामानंद शास्त्री, जुगल किशोर पंडित, अंजनी कुमार सिंह एवं घनश्याम कुमार सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।

*पटना में आयोजित सिनेलर्नर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल CIFF 2022 में चला हीरो राजन कुमार का जादू* _अनोखे फ़िल्म महोत्सव के डिस्कशन पैनल का हिस्सा रहे राजन कुमार, गेस्ट संजना कपूर, समीक्षक विनोद अनुपम से मुलाकात_ हीरो राजन कुमार न सिर्फ सिने अभिनेता और निर्माता हैं बल्कि वह सिनेमा प्रेमी भी हैं। सिनेमा का जादू उनके सर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि उन्हें जब भी अवसर मिलता है, वह सिनेमा को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे मुंगेर फ़िल्म फेस्टिवल की सफलता में उनके विशेष योगदान की बात हो या बिहार से लेकर मुम्बई तक फ़िल्म से सम्बंधित कोई भी कार्यक्रम हो, वह अपनी उपस्थिति और अपनी प्रस्तुति से लोगों के दिल मे जगह बना लेते हैं। पटना के सैयदपुर में किलकारी बिहार बाल भवन में पिछले दिनों एक अनोखे फ़िल्म महोत्सव सिनेलर्नर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल (CIFF 2022) का आयोजन किया गया जहां फेस्टिवल को राजन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से रौनक बख्शी। बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। यहां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार प्राप्त फ़िल्म समीक्षक विनोद अनुपम, किलकारी की निर्देशिका ज्योति प्रजापति से उनकी बात मुलाकात हुई। गेस्ट में रमेश कुमार (समाज सेवक और गवर्नमेंट कांट्रेक्टर), सासाराम से आए जितेंद्र सिंह भी शामिल थे। सिनेलर्नर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल बहुत ही सफल रहा। बिहार फ़िल्म निगम का भी योगदान था। 29 और 30 जुलाई यह दो दिनों का यूनिक फ़िल्म महोत्सव था। गेस्ट संजना कपूर से राजन कुमार की मुलाकात सबसे खास बात थी। लगातार दो दिनों तक राजन कुमार को इस फ़िल्म फेस्टिवल में डिस्कशन पैनल का हिस्सा बनाया गया। भारतीय सिनेमा में बिहार के योगदान एवं "बिहार का सिनेमा" के विषय पर हुई परिचर्चा में राजन कुमार ने भाग लिया। इस परिचर्चा में राजन कुमार ने जिस तरह सिनेमा के बारे में गहराई और विस्तार से बात की, वह सबका ध्यान खींचने वाली थी। उसकी वजह यह है कि राजन कुमार का सिनेमा से गहरा नाता रहा है, वह नेशनल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल्स, इवेंट्स में हिस्सा लेते रहे हैं। सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले राजन कुमार का मामी फेस्टिवल से लेकर मुंगेर फ़िल्म फेस्टिवल तक दायरा काफी विस्तृत है। उनकी ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही है। उन्होंने अब तक 8-10 शार्ट फिल्म्स, 3 फीचर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। किशोर नमित कपूर से उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उनके पास लंबा अनुभव रहा है। एफटीआईआई पुणे, एनएसडी दिल्ली में उनका आना जाना लगा रहता है। उनके कई सारे फ्रेंड्स साउथ के हैं और वहां की इंडस्ट्री से भी उनका नाता रहा है। आपको बता दें कि यह सीआईएफएफ का पहला आयोजन था जिसमे 45 फिल्में दिखाई गईं।किलकारी संस्था का इस प्रोग्राम के आयोजन में बड़ा योगदान रहा।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के ग्राम शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वेरीफाइड कार्यक्रम के तहत प्रेमा देवी से साक्षात्कार किया। जिसमे प्रेमा देवी ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। प्रेमा दीदी ने यह भी बताया कि अगर आस पास के किसी भी व्यक्ति को कोरोना होता है, तो वह उसकी मदद करेंगी। साथ ही अपनी सुरक्षा को देखते हुए अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करेंगी और अपने हाँथो को साबुन से धोएंगी और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करेंगी