बिहार राज्य के मुंगेर जिले से राजीव कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से एक किसान से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसान ने बताया कि मुंगेर की आवाज पर फसल बीमा की जानकारी मिली और ये बराबर मुंगेर की आवाज सुन रहे है बीमा पर चलाया गया कार्यक्रम एक अच्छी पहल किसान भाइयो के लिए।किसान भाइयो के लिए यह फायदा है कि अगर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा लेता है तो सरकार की ओर से खेती में हुई हानि की क्षति पुर्ती होगी है। जिससे किसानो को बहुत राहत मिलेगी। फसल बीमा की जानकारी मिलने से किसानो को बहुत लाभ मिलेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मुंगेर प्रखण्ड क्षेत्र में कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं ,लेकिन बरियारपुर प्रखण्ड के किसानों को अभी तक सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाई है. सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पाने की वजह से किसानों के खेतों में पटवन भी नहीं हो पा रही है। पटवन ना मिलने से किसानों के खेतों में समय पर पटवन भी नहीं हो पा रहा है। अधिकांश किसानों को एक ही फसल उपजाना पड़ रहा है,जिससे वह असंतुस्ट रहकर खेती कर रहे हैं। प्रखण्ड के कल्याणपुर ,बरियारपुर बस्ती गुरगठ ,परिया सहित कई गावों के किसानों को पटवन के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। तब जाकर किसान एक फसल भी उपजा पाता है। इसपर सरकार को ध्यान देने की जरुरत है।
बिहार के जिला मुंगेर से नरेश आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरियारपुर के तीनबाटिया चौक पर प्रतिदिन शाम को जाम की स्थिति को देखते हुए जिला परिषद् के उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा प्रशासन को इस पर अविलम्ब कोई ठोस पहल करनी चाहिए। अगर पहल नहीं करती है तो आये दिन असरगंज ,संग्रामपुर। तारापुर ,तेतियाबम्बर व खड़गपुर के लिए जो स्वास्थ्य लाभ के लिए एम्बुलेंस वाहन गुजरती है उन्हें भी जमा में फ़सना पड़ता है। अत : प्रशासन इस पर जल्द करवाई करे अन्यथा आम जन को उग्र होते देर नहीं लगेगी अगर इस तरह का उग्र प्रदर्शन होता है तो पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से संजय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार पोलियो को मिटाने के लिए पोलियो अभियान चलाई है।सरकारी अस्पताल में जाने से कोई सुविधा नहीं मिलती है। सरकार जितनी भी योजनाए चलाती है उससे गरीबो को कोई फायदा नहीं हो रहा है। योजनाओ का लाभ सक्षम लोगो के लिए है। सरकारी अस्पताल की सुविधाएं गरीबो के लिए है ही नहीं कोई भी डॉक्टर मरीज पर ध्यान नहीं देते है ना उनका सही से इलाज करते है।
बिहार के जिला मुंगेर से रोहित जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि संग्रामपुर प्रखंड में बहुत ज्यादा खाद की किल्लत हो गयी है।घंटो किसान लाईन में लग कर खाद के लिए इन्तजार करते देखे जा रहे है।इतना ही नहीं लम्बे इन्तजार के बाद मुँह मांगी कीमत पर किसान खाद खरीद रहे है। जब इन किसानो से जानकारी ली गयी तो पता चला की बाजर में खाद की कीमत आसमान छू रही है। किसानों को खाद की प्रति बोरी के लिए 400 से 500 रुपए देने पड़ रहे हैं। पहले तो यहाँ पर दुकानदारो द्वारा खाद का नाम नहीं लिया जाता है फिर उसके बाद बड़ी मुश्किल से इन्ही दुकानदारों द्वारा मनमानी कीमत पर खाद की बिक्री की जा रही है।
बिहार के जिला मुंगेर से नीलेश कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्हें लल्लन और छुट्टन कार्यक्रम के माध्यम से फसल बीमा की जानकारी मिली। और उनके पिता ने फसल बीमा लिया हुआ है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से मोनु कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से बताया कि मुंगेर की आवाज पर चल रहे लल्लन और छुट्टन कार्यक्रम के द्वारा उनको परधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी बहुत अच्छी लगी। और वे चाहते हैं कि इसमें उनको और भी जानकारी विस्तार से दी जाए।
Transcript Unavailable.
