बिहार के जिला मुंगेर से नरेश आनंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरियारपुर के तीनबाटिया चौक पर प्रतिदिन शाम को जाम की स्थिति को देखते हुए जिला परिषद् के उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा प्रशासन को इस पर अविलम्ब कोई ठोस पहल करनी चाहिए। अगर पहल नहीं करती है तो आये दिन असरगंज ,संग्रामपुर। तारापुर ,तेतियाबम्बर व खड़गपुर के लिए जो स्वास्थ्य लाभ के लिए एम्बुलेंस वाहन गुजरती है उन्हें भी जमा में फ़सना पड़ता है। अत : प्रशासन इस पर जल्द करवाई करे अन्यथा आम जन को उग्र होते देर नहीं लगेगी अगर इस तरह का उग्र प्रदर्शन होता है तो पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।