बिहार के जिला मुंगेर से रोहित जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि संग्रामपुर प्रखंड में बहुत ज्यादा खाद की किल्लत हो गयी है।घंटो किसान लाईन में लग कर खाद के लिए इन्तजार करते देखे जा रहे है।इतना ही नहीं लम्बे इन्तजार के बाद मुँह मांगी कीमत पर किसान खाद खरीद रहे है। जब इन किसानो से जानकारी ली गयी तो पता चला की बाजर में खाद की कीमत आसमान छू रही है। किसानों को खाद की प्रति बोरी के लिए 400 से 500 रुपए देने पड़ रहे हैं। पहले तो यहाँ पर दुकानदारो द्वारा खाद का नाम नहीं लिया जाता है फिर उसके बाद बड़ी मुश्किल से इन्ही दुकानदारों द्वारा मनमानी कीमत पर खाद की बिक्री की जा रही है।