सिवान के महिला कॉन्स्टेबल सह नौवागढ़ी मुंगेर के निवासी स्नेहा की हुई संदिग्ध मौत की खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है ।स्नेहा के परिजन का कहना है कि शुरू से ही इस संदिग्ध मौत की लीपापोती प्रशासन करने में लगी हुई है ।लगातार हो रहे आंदोलन से जब न्याय मिलने की उम्मीद खत्म दिखने लगी तो स्नेहा के पिता विवेकानंद मंडल 24 जून से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।घटना की पूरी जानकारी के लिए सुनें पूरी खबर को।
अब 1 जुलाई सोमवार से विद्यालय का समय 10:00 से 4:00 डे हो जाएगा । जबकि इसके पूर्व मॉर्निंग विद्यालय 6:30 से 11:30 तक चल रहा था। जबकि इसके बीच भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन मुंगेर ने विद्यालय के लिए जारी किये हैं नए निर्देश क्लिक करें और सुनें क्या हैं निर्देश।
हर घर नल जल योजना के तहत हो रही अवैध वसूली। पैसे नहीं देने पर नहीं दिया जा रहा पानी का कनेक्शन। आईये सुनते हैं क्या है पूरा मामला।
बिहार के जिला मुंगेर से सुबोध मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा प्रखंड अंचल कार्यालय महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार की शौचालय संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। पानी के नाम पर चापाकल है जो शुद्ध रूप से पानी नहीं देती है। प्रखंड अंचल कार्यालय के द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। विशेषकर महिलाओं के लिए आरटीपीएस काउंटर पर लगती है लंबी कतार ,2 से 4 घंटे तक महिलाएं लगती है कतार में लेकिन आज तक महिलाओं के लिए शौचालय उपलब्ध नहीं कराई गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 30 जून तक सभी निजी/सरकारी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया।इसके साथ ही गर्मी से बचाने के लिए बच्चों को दी गई सलाह।
काली घाटी लगनिया कला शामपुर मानपुर इत्यादि गाँव में शुद्ध पानी की कोई व्यवस्था नहीं चापाकल और कुआँ गंदा पानी दे रहा है।जिसके कारण लोग शुद्ध पानी के लिए परेशान हैं।सुनिये पेयजल के अभाव में कैसे जी रहे हैं ग्रामीण।
बिहार सरकार के ग्रामीण मंत्री शैलेश कुमार की बात की अवहेलना कर रहा है वार्ड सदस्य। मांझी टोला जगदीशपुर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया था की वार्ड सदस्य 16े द्वारा जल्दी पानी दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।सुनिये कैसे पानी के बिना जनता हो रही परेशान।
भारतीय महिला बनी मिस यूनिवर्स सुनिए जीत के बाद क्या कहा इन्होंने।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लो वोल्टेज की समस्या बन मुसीबत गई है.मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच शेरपुर बांसवाड़ा के लोगों का कहना है कि एक और गर्मी चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान है.वही लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। शेरपुर वसुंधरा के क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज की समस्या पिछले 15 दिनों से झेल रहे हैं जिसकारण उन्हें गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही क्षेत्रवासियों का कहना है कि थोड़ी देर के लिए लो वोल्टेज सही होता है और फिर वही स्थिति हो जाती है जिससे लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। वही बिजली का भी साथ नहीं मिलने से इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दस दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।वही विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर आज मंगलवार को भी बिजली 10:00 बजे से 3:00 बजे तक काटी गई है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुराने बिजली के बदलने का कार्य चल रहा है और उसके नाम पर ही बिजली काटा जा रहा है.ऐसी स्थिति में लगता है कि कुछ दिनों में भारी बिजली कटौती की स्थिति बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से पंखे की हवा मिलना भी दुर्भर हो जाएगा।
