बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दस दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।वही विद्युत विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर आज मंगलवार को भी बिजली 10:00 बजे से 3:00 बजे तक काटी गई है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुराने बिजली के बदलने का कार्य चल रहा है और उसके नाम पर ही बिजली काटा जा रहा है.ऐसी स्थिति में लगता है कि कुछ दिनों में भारी बिजली कटौती की स्थिति बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से पंखे की हवा मिलना भी दुर्भर हो जाएगा।
