बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लो वोल्टेज की समस्या बन मुसीबत गई है.मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच शेरपुर बांसवाड़ा के लोगों का कहना है कि एक और गर्मी चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप से लोग काफी परेशान है.वही लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। शेरपुर वसुंधरा के क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज की समस्या पिछले 15 दिनों से झेल रहे हैं जिसकारण उन्हें गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही क्षेत्रवासियों का कहना है कि थोड़ी देर के लिए लो वोल्टेज सही होता है और फिर वही स्थिति हो जाती है जिससे लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। वही बिजली का भी साथ नहीं मिलने से इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।