बिहार के जिला मुंगेर से सुबोध मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा प्रखंड अंचल कार्यालय महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार की शौचालय संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। पानी के नाम पर चापाकल है जो शुद्ध रूप से पानी नहीं देती है। प्रखंड अंचल कार्यालय के द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। विशेषकर महिलाओं के लिए आरटीपीएस काउंटर पर लगती है लंबी कतार ,2 से 4 घंटे तक महिलाएं लगती है कतार में लेकिन आज तक महिलाओं के लिए शौचालय उपलब्ध नहीं कराई गई है।
