Transcript Unavailable.

सावन मास बोल बम यात्रा में लाखों शिव भक्त आम एवं खास सहित बोल बम यात्रा में निकले कांवरियों के आकर्षण का केंद्र वैशाली जिले की कृष्णा रानी बोलबम बन चुकी हैं । वे किसी परिचय की मोहताज नहीं है ।सुलतानगंज से बाबा धाम की यात्रा में उनके कांवरिया मार्ग से गुजरने का सभी स्थानों का नियत समय तय है। जिस पर वह खरी उतरती हैं । गोगाचक धर्मशाला के समीप संध्या 5:15 बजे के आसपास सावन के दूसरे रविवार को भी उन्होंने पहुंचने का काम किया। बहुत बड़ी संख्या में उनको देखने के लिए शिव भक्तों का जत्था नर नारियों के  रूप में कतार बद्ध होकर दर्शन को खड़े होकर का इंतजार करते यहां तक कि वे कहां पहुंची इसके पल-पल की जानकारी शिव भक्तों द्वारा लेने का काम किया जा रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके पैर को छूने के लिए मार्ग पर लेटने लगते हैं। जिससे उन्हें बचाने के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष आरक्षी सुरक्षा घेरे में लेकर चलते हैं। तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाग में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में लेकर चल रहे थे । कृष्णा रानी बम सन 1978 से लगातार सावन के प्रत्येक रविवार को सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा धाम के लिए प्रस्थान करती हैं। मार्ग में उनके द्वारा सड़क किनारे खड़े तथा साथ में चल रहे भोले भक्तों को प्रसाद स्वरूप मेवा बांटने का भी काम किया जाता है। जिन लोगों को उनके हाथ से कोई प्रसाद मिल गया वे उसे धन्य समझते हैं ।उनके दर्शन के लिए तारापुर ही नहीं  पड़ोस के खडकपुर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी सपरिवार खड़े होते हैं। पूरा कांवरिया पथ जड़वत श्रद्धा से उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं । शिव भक्त कृष्णा रानी के इस अदम्य साहस और भक्ति की गाथा गाते लोग उनके आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक सिर्फ उनकी ही चर्चा सभी के जुबान से सुनने को मिलती है ।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भारत सरकार देश की महिलाओं के लिए बहुत सारी बातें करते हैं लेकिन वास्तविकता काफी दूर है।आधी आबादी यानी हम महिलाएं भी हर चीज में आधा हिस्सा तो नहीं बस इज्जत से जीने की आजादी ही चाहती है।बेहतर और सुरक्षित रोजगार भी चाहती हैं लेकिन क्या वह हम महिलाओं को मिल पाती है।आजादी के दशकों के बाद भी हम महिलाएं अपने ही लोगों से सुरक्षा की मांग करती है हालात यह है कि आज की 11 वीं सदी में भी महिलाओं को इज्जत से जीने का हक मांगना ही पड़ रहा है। 33 फ़ीसदी आरक्षण सिर्फ कागजों पर ही नजर आता है।हकीकत में तो नहीं क्योंकि पंचायत स्तर पर औरतों को मुखिया तो बना दिया जाता है,पर उस पद पर उसकी शक्ति का लाभ पुरुष वर्ग ही उठाते हैं।

देर रात सड़क दुर्घटना में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जीप सदस्य पिंकी देवी के पति जितेंद्र सिंह सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें कैसे हुई ये दुर्घटना।

युवाओं को जरुरत है रोजगार की अगर मिलेगा काम तो नहीं बढ़ेंगे अपराध। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दीदारगंज पंचायत के जवाहर नगर गांव में मंगलवार के अपराह्न लगभग 3:00 बजे पाँचवी कक्षा के छात्र की मौत बज्रपात से हो जाने के कारण उनके परिवार का रो-रो कर के बहुत बुरा हाल है।

जहाँ एक और कांवरियों की सेवा कर पुण्य लाभ कमाने की होड़ लगी हुई है,तो वहीं कुछ असामाजिक तत्व कांवरियों को लूटने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गुरुवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्रामपुर बाजार के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने संग्रामपुर पुलिस ने एसआई सुरेश प्रसाद जी के द्वारा सही संघन हवाई वाहन चेकिंग के अभियान के दौरान 1 लीटर शराब के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में पैदल चल रहे काँवरिया के सेवा कर पुण्य कमाने की एक पुरानी परंपरा है कहा जाता है कि बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने जा रहे पैदल कांवरियों की सेवा करने का उतना ही फल मिलता है जितना ही पैदल चल रहे काँवरिया को मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

केंद्र सरकार से हमारी आग्रह है कि दिव्यांग भाइयों एवं बहनों को जो नौकरी के लायक हैं ,उसे नौकरी दें नहीं तो कम से कम महंगाई के अनुसार से उसकी पेंशन की राशि को बढ़ानी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।