मुंगेर जिला के टेटिया प्रखंड में क्षेत्र में लगातार बिजली काटने से लोगों में आक्रोश था वही अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए बिजली को सही ढंग से दिया जा रहा है उपभोक्ता ने बताया कि आप बिजली हम लोग को सही ढंग से मिलने लगा है

मुंगेर जिला के टेटिया बंपर प्रखंड के बंगामा पंचायत के राजा रानी तालाब के समीप बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीण ने जमकर की पिटाई युवक को वृक्ष में वहां कर ग्रामीण ने रखा था सूचना मिलते ही पुलिस ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को ग्रामीण से छुड़ाया और युवक से पूछ पास शुरू कर दिया है वहीं युवा का कहना है कि ग्रामीण ने बेवजह मारपीट करने लगा इधर इस संबंध में खड़कपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है कार्रवाई की जाएगी

धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़िता सुनीता देवी ने धरहरा थाना को आवेदन देते हुए बताया कि उनका विवाह एक वर्ष पूर्व दशरथी गांव निवासी कारेलाल बिंद के छोटे पुत्र उदय कुमार के साथ हुई है , किंतु शादी के बाद से ही ससुर कारेलाल बिंद , सास लीला देवी , भैंसुर दशरथ बिंद , गोतनी रिंकू देवी तथा पति व दो ननद सभी मिलकर अक्सर मारपीट करते रहते हैं । पिछले पांच दिन पूर्व भी सास , ससुर , गोतनी , ननद तथा पति ने मिलकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें उसका दाहिना हाथ बुरी तरह से टूट गया है किंतु पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों की हैवानियत इतनी चरम पर है कि उक्त नवविवाहिता को टूटे हुए हाथ से घर का दैनिक कार्य करवाया जा रहा है काम में विलंब होने पर रोजाना उसके साथ मारपीट की जा रही है जिससे परेशान होकर पीड़िता ने धरहरा थाना में आवेदन देकर पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है । इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है ।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के टेटिया बंपर प्रखंड से हमारे एक संवाददाता अविनाश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फंटूश मंडल से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में धान की फसल सूखने के कगार पर है फंटूश मंडल ने बताया कि कृषि फिटर में लाइट नहीं रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लाइट दिन में एक घंटा ही दिया जाता है जिससे खेत का पटवन नहीं हो सकता है तो वहीं धान सूखने के कगार पर पहुंच गया है अधिकारी को फोन करने के बाद भी अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं

राजस्व व भूमि सुधार की समीक्षा बैठक डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में को संग्रहालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एजेंडावार विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यपालक अभियंता एलएईओ के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधि फंड का अनापत्ति प्रमाण-पत्र की जानकारी ली। पंचायत सरकार भवन के लिए विभिन्न प्रखंडों में पंचायतवार स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सीओ को पंचायत सरकार भवन के लिए स्थल के चयन का निर्देश दिया। वहीं फर्जी पर्चा का मुखिया से जांच कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थल चयन के लिए किसी भी तरह की कोई राजनीति न होने दंे। डीएम ने चिन्हित स्थल की जांच कर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं नल जल योजना के लिए 138 बसावट के विरूद्ध 127 स्थल चिन्हित हो चुका है। शेष बचे 11 जगहों के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा राजस्व की समीक्षा के क्रम में डीएम ने जमाबंदी का अद्यतन रिपोर्ट आगामी शनिवार यानी 2 सितंबर तक उपलब्ध कराने के लिए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया।

जमालपुर : विपुल हत्याकांड में पुलिस ने की कुछ हम खुलासा । आरोपी की साली से विपुल का चल रहा था प्रेम प्रसंग । शादीशुदा होने के बाद भी बिपुल अपने दोस्त के ही साली के साथ कर रहा था प्रेम प्रसंग । कुछ दिनों पहले दोस्त की साली के साथ आपत्तिजनक कुछ तस्वीरें फेसबुक तथा इंस्टा पर भी वायरल किया था । जिसके बाद से ही आरोपी दोस्त उसके प्रति आक्रोशित था।

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर - मुंगेर मुख्य सड़क पर श्रीराम पेट्रोल पंप के समीप की घटना ।दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल । घायल का उपचार नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

धरहरा : धरहरा प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी से बाजार की दुकानें सज गई हैं । दुकानों में रंग - बिरंगी राखियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है । वहीं बहने अपने भाई के लिए रंग - बिरंगी राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही है साथ ही तरह - तरह की मिठाइयां की खरीदारी लोगों के द्वारा की जा रही है , जिससे कारण प्रखंड के धरहरा , ईटवा , बंगलवा सहित विभिन्न बाजारों की दुकानों में काफी भीड़ बनी हुई है। हालांकि लोगों के बीच रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर बन रहे संशय को देखते हुए पंडित सुधीर झा एवं पंडित शिवानंद झा ने रक्षाबंधन की तिथि के संशय को दूर करते हुए बताया कि रक्षाबंधन के लिए 31 अगस्त को सूर्योदय से लेकर प्रातः 8 बजे तक का शुभ मुहूर्त पंचांग में वर्णित है ।

धरहरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फारूख रहमान ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया । औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गायब मिले शिक्षक का एक दिन का वेतन काटा गया । बीईओ फारूक रहमान ने इस बाबत बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर शिक्षक रणजीत साहु के एक दिन का वेतन कटौती किया । उन्होने बताया कि बीते 21 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय नया टोला भीखाकीता का औचक निरीक्षण किया गया था । इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक से दो दिनो के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण पूछा गया साथ ही कर्तव्यहीनता एवं उदासीनता का हवाला देते हुए शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक सह टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत साहु ने बताया कि यह आर्थिक दोहन का प्रयास है। संबंधित दिन का विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत आवेदन एवं उपस्थिति पंजी मे सीएल भरा हुआ है।

Transcript Unavailable.