विगत दो माह पूर्व सनातन धर्म को बढ़ावा देने केदारनाथ धाम के लिए निकला तारापुर का गोलू एवं कुंदन पहुँचा अपने घर ... परिजन ने किया जोरदार स्वागत तो वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित दरअसल तारापुर राजगुरु मुख्य बाजार निवासी स्व सुनील साह के पुत्र गोलू गौरव एवं कुंदन नंगे पांव दो माह पूर्व में ही तारापुर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे । जो 21 अगस्त को वापस तारापुर लौटे । जहाँ गोलू गौरव एवं कुंदन का परिजनों ने जोरदार स्वागत किया तो वही भाजपा के पूर्व तारापुर मंडल अध्यक्ष बिनीत सिंह एव तारापुर नगर पंचायत के वार्ड नं 13 के वार्ड पार्षद शम्भू केशरी ने गोलू के घर पहुँच कर फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र सहित श्रीमद्भागवत गीता देकर दोनो भाइयों को इस यात्रा के सफल होने पर सम्मानित किया । वही गोलू गौरव एवं कुंदन ने बताया कि हम लोग चिलचिलाती धूप में निकले थे और रास्ते में कई मुशिबते आयी पर बाबा केदारनाथ पर हम दोनों भाइयों को सम्पूर्ण भरोसा था जो हम दोनों भाइयों का फैसला नही बदला और लगभग 50 दिन में हम लोगो ने 1500 km से भी अधिक की यात्रा नंगे पांव पूरी की वही सम्मानित करने पहुँचे वार्ड पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दोनो भाइयों का हौसला अफजाई करते हुए जो कहा आइये सुनते है। वही गोलू गौरव ने बाबा केदारनाथ के प्रति अडिग फैसला को पूरी कर अपने हाथ पर कपूर रख कर आरती भी की है जो वीडियो में देखने को मिल रही है।

मुंगेर जिला के टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाले मुख्य सड़क तुलसीपुर ईटा भट्ठा के समीप मौत का आमंत्रण दे रही है बिजली का तार बताते चले की आज आधुनिकता के इस दौड़ में बिजली लोगों के दैनिक जीवन की हिस्सा बन चुकी है। इसकी महत्ता को समझते हुए सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा ठोक रही है लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। जर्जर तार एवं हाई-लो वोल्टेज के बीच की जा रही बिजली आपूर्ति मौत को आमंत्रण दे रही है।

ओखला दिल्ली दुर्घटना की भयावह उनके परिजनों की जुबानी, सिर्फ मोबाइल वाणी पर

मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव की 15 साल की युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने मौत के पीछे डॉक्टर की लापरवाही को सबसे बड़ा कारण बताया है। परिजनों ने कहा कि डॉक्टर ने जानबूझकर मेरी बच्ची को एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं लगाया। इससे उसकी जान चली गई। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुंगेर के एक मजदूर की दिल्ली में दीवार के मलबे में दबने से मौत। दिल्ली में गुरुवार को निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से मुंगेर के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन अन्य मजदूर घायल हैं। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि घायल के परिजन घटना की जानकारी लगते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार को निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से मुंगेर जिला के टेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठना गांव निवासी विनोद साह का बेटा(40) मजदूर रमन साह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थाना क्षेत्र के ही धौरी पंचायत के धौरी गांव निवासी रामामंडल का बेटा छोटू कुमार, रामविलास मंडल का बेटा राजदूत कुमार और गोखुलचक गांव निवासी तनिक लाल मंडल का बेटा अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, हालात चिंताजनक बनी हुई है। घायल और मृतक के परिजन पहुंचे दिल्ली घटना की सूचना पाकर मृतक और जख्मी के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बताया जाता है कि दिल्ली के सत्यम निकेतन स्थित निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई है। इसमें कार्य कर रहे लगभग 18 मजदूर मलबा के अंदर दब गए। जिसमें लगभग 6 लोगों की मौत और 12 लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाया, लेकिन तब तक कई मजदूरों की मौत हो गई थी। मामले को लेकर टेटिया पंचायत की मुखिया शारदा देवी ने बताया कि कठनी गांव निवासी रमन शाह की मौत की सूचना के बाद परिजन दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं धौरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बिन्द ने भी इस घटना में पंचायत के धौरी गांव निवासी छोटू कुमार और राजदूत कुमार के अलावा पंचायत के गोखुलचक गांव निवासी अरुण कुमार के दिल्ली की इस घटना में जख्मी होने की बात बताते हुए कहा कि जख्मी तीनों के परिजन सूचना पाकर दिल्ली पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर मोबाइल वाणी दिल्ली की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खबर को प्रकाशित किया एवं मृतक के परिजन एवं घायल के परिजन से बातचीत किया

मुंगेर जिला के शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर जल जमाव किसान ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Hii

Mahangai ka mudda

नरेश आनंन्द कि रिपोर्ट