हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय के निकट करोड़ों की लागत से कोर्ट भवन का निर्माण कराया जाएगा जबकि कर्मियों के लिए क्वार्टर का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सरकार की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिस लेकर हवेली खड़गपुर वासियों में हर वर्ष माहौल है बताया जाता है कि सरकार से योजना स्वीकृति होने के बाद विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जब राज सरकार हवेली खड़कपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कोर्ट भवन का निर्माण कराने की आदेश दिया था तकदीर कार्रवाई एवं कुछ तकनीकी रहने के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो गया है। कोर्ट भवन के निर्माण के लिए पूरी भूमि को चयन के बाद नक्शा तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के बाबा ऊंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर देवघरा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की असीम संभावनाएं हैं। प्रखंड के नोनाजी पंचायत में एक हजार फीट की उंचाई पर पहाड़ पर अवस्थित बाबा ऊंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चारों तरफ पहाड़ी से घिरे और मंदिर के समीप का तालाब बरवश लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। यही कारण है कि नव वर्ष पर बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। वहीं, बाबा भोले की पूजा अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत करते हैं। प्रचलित लोक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में पांडव अपने अज्ञातवास बिताए थे। यहां भीम ने बाबा महादेव की कठिन तपस्या की थी। इसके बाद महादेव ने भीम को गदा प्रदान किया। इधर, पंचायत के मुखिया गणेश यादव ने कहा कि देवघरा को अगर सरकार पर्यटक स्थल घोषित कर दें, तो यहां सालों भर पर्यटकों का आना जाना लगेगा। अभी शिवरात्रि पर लगने वाले चार दिवसीय मेला में आसपास के जिलों के साथ ही झारखंड के कई जिलों से भी लोग देवघरा मंदिर पहुंचते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को देखते हुए एक ओर सरकार जल जीवन हरियाली अभियान चला रही है। अनुमंडल मुख्यालय से लेकर सुदूर गांव देहात तक पौधारोपण को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रतिबंधित भीम बांध आश्रयणी क्षेत्र के टेटिया बंबर वन क्षेत्रों में अवैध रूप से हरे भरे पेड़ पौधे की कटाई और पत्थर उत्खनन बरोकटोक जारी है। पेड़ की कटाई और पत्थर उत्खनन से सरकार को जहां लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पत्थर उत्खनन के दौरान लगातार किए जा रहे विस्फोट ने वन्य जीवों का जीना भी दुशवार कर दिया है। टेटिया बंबर वन क्षेत्रों के जगह जगह जंगली इलाके में डांगरा बनार कोला विश्व बिट्टी पतघाघर सहित अन्य जगहों से प्रतिदिन सैकड़ो हरे-भरे वृक्षों की कटाई की जाती है। इस वन क्षेत्रों से काटे गए लकड़ी को ट्रक, मैक्सी, माल ढोबा और से गंतव्य स्थान पर ले जाया जाता है। पत्थर माफिया अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर रहे हैं। इन अवैध पत्थरों का उपयोग सरकारी विकास योजनाओं में भी किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
नवयुवक सेवा संघ ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर हरीशाखा दृष्टि संस्था भागलपुर के तत्वाधान में नवयुवक सेवा संघ के संस्थापक सह लोकप्रिय समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज टेटिया बंबर प्रखंड नवयुवक सेवा संघ के कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया भागलपुर से आए डॉ अमित कुमार के द्वारा लोगों का नेत्र जांच किया गया। श्री मिश्रा ने कहा गरीब लाचार लोगों को के लिये नवयुवक सेवा संघ नेत्र जांच शिविर लगाई है इस शिविर के माध्यम से सभी लोगों का निशुल्क जांच होगा जिसको मोतियाबिंद होगा उसका ऑपरेशन भी किया जाएगा। जिसको चश्मा की आवश्यकता होगी उसको निशुल्क चश्मा दिया जाएगा लोगों के आने-जाने की सारी व्यवस्था नवयुवक सेवा संघ की कमेटी करेगी इस तरह का पुनीत कार्य निशुल्क नेत्र जांच शिविर तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा ताकि हर गरीब लाचार लोगों को बेहतर ढंग से नेत्र का जांच करवाया जा सके। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड अधिक होने के कारण वृद्ध व्यक्ति एवं कई जानवर का मौत हो चुका है। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
नव वर्ष में तेतिया बंबर पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था काकड़ा इंतजाम थाना प्रभारी नीरज पांडे ने पत्रकारों को बताया किन नव वर्ष के उपलक्ष में किसी भी प्रकार की धांधली ना हो एवं लोगों के द्वारा शराब का प्रचलन ना हो इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं सुनने के लिए क्लिक करें।
रविवार को हवेली खड़गपुर नगर के पुरानी चौक स्तिथ आर्य समाज मंदिर में सोतो रियो मार्शल आर्ट इंडिया की ओर से निवेशक विकाश कुमार यादव द्वारा कमेटी का गठन किया गया रोजाना 7 से 9 बजय आर्ट समाज मंदिर में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण युवक युवती सेल्फ के फेस कर सके। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बर्फीली हवा शीतलहर से मानो मौशम ने लोगो को जीना मुहाल कर दिया इतनी कड़ाके की ठंड पर रही है कि आमजनो को निर्त्य प्रतिदिन के कार्य में कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हाथ पैर ठिठुर से गया है 10 बजय यक भगवान भास्कर का दर्शन भी नही जो पता बाजारों पर इसका असर मिल रहा है कुल मिलाकर ये ठंड जान लेवा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा प्रखंड में पछिया हवा के कारण शीतलहर दौर पर है बूंद बूंद ओ से गिर रही है जिससे लोग परेशान हैं ठंड 7 डिग्री से भी कम हो रहा है ठंडी का प्रकोप बढ़ चुका है और पछिया हवा के कारण ठंड का प्रकोप अत्याधिक बढ़ने का आसन का जताया जा रहा है स्टेशन परिसर हॉस्पिटल एवं अन्य सार्वजनिक जगह कहीं भी किसी व्यवस्था नाम की चीज नहीं है अभी तक अंचल पदाधिकारी को इस ठंड का मतलब समझ में नहीं आ रहा है ठंड बढ़ने के कारण कभी भी लोग ठंड का शिकार हो सकते हैं धन्यवाद
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दिया कि हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड एवं 9 नंबर वार्ड में पच्चीस से तीस साल पुराने बिजली के पोल पर ग्रामीण लोग कुंदन लगाकर बिजली जला रहे थे।जिसमे कई बार अप्रिय घटना भी हो चुके हैं,कई बार लोगों को करेंट भी लग चुका है। इस खबर को मुंगेर की आवाज़ पर अठारह दिसम्बर को चलाया गया था। साथ ही बिजली विभाग के जेई, एसडीओ के अलावा संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया गया था।उसके बाद बिजली विभाग के द्वारा नया पोल एवं तार लगाया गया। नया पोल और तार लगाए जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह दिख रहा है।
