नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं मोबाइल वाणी के सभी श्रोताओं को हवेली खड़गपुर स्थित खरगपुर झील में नववर्ष के आगमन पर पर्यटकों का उमरा शैलाब।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नव वर्ष के आगमन पर बुधवार को बंबर बाजार में मछली मुर्गा एवं मटन के मीट की बिक्री जोरों पर रही। लोगों ने मीट की खरीदारी कर पिकनिक स्पॉट पर जाकर पिकनिक मनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित जल जीवन हरियाली पर नुक्कड़ सभा किया जा रहा है जागृति संस्कृतिक मंच की ओर से छोटी-छोटी तोले मोहल्ले में जाकर जागृत करने का काम कर रहे हैं जल किस तरह से संचय किया जाए पेड़ों की कटाई 9 किया जाए और मानव श्रृंखला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया लगभग 12 की जत्थे में कला जत्था के माध्यम से जगजीवन हरियाली पर मोहल्ले में जाकर जागृत करने का काम कर रहे हैं धन्यवाद
हवेली खरगपुर के बहरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में कुछ दबंग लोगों के द्वारा मुख्य सड़क पर नाला के पानी गिराने के कारण एक्सीडेंट हो रहा है।क्योंकि नाला के पानी में गंदगी भी ज्यादा है और गाड़ी का चक्का स्लिप कर रहा है। जिसके कारण से कई लोग घायल हो चुका है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर वन पंचायत के दरियापुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चंदन भगत के घर से अच्छा आज निर्मित पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किया है छापेमारी में सूचना से पूर्व चंदन भगत फरार हो गया है मालूम हो कि 2 माह पहले भी चंद्र भगत घर में एक बहुत बड़ा हथियार का जखीरा प्राप्त हुआ था जिसमें कि खड़कपुर पुलिस को गुप्त सूचना पर कार्रवाई की थी और यह तीन महीना से फरार चल रहा है पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कुर्की करने गई पुलिस को दो आरोपी ने किया सिलेंडर गैंगरेप के मामले में टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के पथघाघर गांव में 9 अक्टूबर 2019 की रात्रि गैंगरेप के मामले में दो आरोपी को घर कुर्की जब्ती करने गई पुलिस को सफलता मिली है इस मामले में दो आरोपी ने कुर्की की कार्रवाई से पूर्व ही पुलिस के सिलेंडर कर कर दिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पर दो आरोपी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रहा था पुलिस को चकमा दे रहा था दोनों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत किया गया टेटिया मर पुलिस एवं पुलिस अंचल इलेक्शन के सहयोग से मंगलवार को आरोपी के घर में पुलिस कुर्की जब्ती करने पहुंची तभी ग्रामीणों ने आरोपी को कपड़ा गांव निवासी निरंजन कुमार पिता शंभू यादव एवं प्रदुम कुमार पिता कुनकुन यादव को पुलिस के हवाले कर दिया ज्ञात हो कि 9 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में पथघाघर गांव में महादलित टोला निवासी 13 वर्ष किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया था इस मामले में डीआईजी मनु महाराज की पहली नजर बनी हुई थी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर मुंगेर देश के सभी वासियों को मोबाइल वानी रिपोर्टर लक्ष्मण कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष का शुभकामनाएं।यह साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए एक अच्छे संदेश लेकर आए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर। खड़गपुर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला मुहल्ले में दहेज की खातिर नवविवाहिता को जहर खिलाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की मां के आवेदन पर इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध खड़गपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।मृतका की मां नौवागढ़ी बारिश गांव निवासी नजमा खातून ने बताया कि मैंने अपनी बेटी आशिया खातून की शादी हवेली खड़गपुर पश्चिम अजीमगंज मोमिन टोला निवासी औरंगजेब उर्फ आलमगीर के साथ 23 अगस्त 2019 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी बेटी को ससुराल वालों द्वारा दबाव बनाया जाता था कि दो लाख रुपये लाओ। जब मेरी बेटी यह कहती थी कि मेरे माता-पिता निर्धन हैं, इतने रुपए कहां से लाएंगे तो सुनकर आक्रोशित ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट की जाती थी। दहेज की खातिर मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत मेरी बेटी आशिया खातून द्वारा कई बार की जा चुकी है। इसी क्रम में सोमवार को सूचना मिली की मेरी बेटी की मौत हो गई है। घटना में पति औरंगजेब उर्फ आलमगीर, ससुर बहावउद्दीन, सास मिन्जु, देवर मु. अफजल, ननद तमन्ना शामिल हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुण्य तिथि समारोह दिनांक 30.12.2019 दिन सोमवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में पूरनमल बाजोरिया स्मृति मंच द्वारा पूरनमल बाजोरिया का पुण्य तिथि लक्ष्मण नारायण दोकानियां जी की अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम के प्रारम्भ में उनके चित्र पर लक्ष्मन नारायण दोकानियां ,नरेन्द्र बाजोरिया, संध्या बाजोरिया, बजरंगी प्रसाद, डॉ मधुसूदन झा, रामजी प्रसाद सिन्हा, अजीत पांडे, वीरेन्द्र कुमार एवं प्रभाष मिश्र ने पुष्पार्चण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । रामजी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मुझे भागलपुर में अंगुली पकड़कर चलने के लिए पूरनमल बाजोरिया ने ही सिखाया है ।उनका एक एक प्रश्न प्रशिक्षण के लिए काफी था । उनका बौद्धिक प्रभावशाली होता था ।विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम का संचालन उनके निर्देशन में होता था ।आज उन्हीं की देन है कि यह विद्यालय फलीभूत हो रहा है । बजरंगी प्रसाद ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपना तथा अपने परिवार से ऊपर उठकर कार्य करता है अर्थात समाज के लिए करता है ऐसे व्यक्ति थे पूरनमल बाजोरिया ।उनका गुण यदि प्रत्येक व्यक्ति में आ जाए तो समाज का कल्याण होगा। डॉ मधुसूदन झा ने कहा कि पूरनमल बाजोरिया जी के बारे में अगर लिखा जाए तो कई अध्याय बन जायेगा ।पूरनमल बाजोरिया सचमुच में पूर्ण थे । लक्ष्मण नारायण दोकानियां ने कहा कि आज खुशी है कि इनका स्मृति में कार्यक्रम हो रहा है जो बहुत दिनों से चाहते थे ।उनका चिंतन बहुत बड़ा था ।समाज में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सब दिन काम किये ।इनकी स्मृति बनाये रखने के लिए हमें प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का कार्य करें ।उनको याद हमेशा हृदय में रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है । नरेन्द्र बाजोरिया ने कहा कि मुझे सौभाग्य है कि मैं उनका पुत्र हूँ । संध्या बाजोरिया ने कहा कि मुझे ससुराल में बाबूजी से बेटी जैसा प्यार मिला । मंच संचालन करते हुए प्रभाष मिश्र ने कहा कि उनमें अनुभव की योग्यता बहुत अधिक थी। डॉ अजीत पांडे ने कहा कि उनके नाम पर आज भी समाज में सम्मान मिलता है । धन्यवाद ज्ञापन नीलेश बाजोरिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर अशोक मिश्र, मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, नरेन्द्र कुमार, उपेन्द्र प्रसाद साह, सुबोध झा, सुबोध ठाकुर, राजेश कुमार, अतुल दुबे, गौरी शंकर मिश्र, दीपक कुमार, ज्योति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, कविता पाठक, रेणु कुमारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
हवेली खरगपुर के उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के प्रांगण में बहुत पुरानी कुआं है जिसका गहराई लगभग 30 फीट है उसमें पानी भी हमेशा भरा हुआ रहता है लेकिन वह कुआं जमीन के बराबर है बच्चे स्कूल के प्रांगण में हमेशा खेलते रहते हैं लेकिन कोई भी शिक्षा पदाधिकारी या शिक्षक कुआं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
