लोकार्पण सह कवि सम्मेलन दिनांक 02.01.2020 दिन गुरूवार को अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के तत्वावधान में व्यायाम कला केन्द्र चम्पानगर, भागलपुर के प्रांगण में डाॅ मधुसूदन झा एवं भगवती झा रचित पुस्तक अंगिका साहित्य का आदिकाल एवं साहित्य और मीडिया का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ जनार्दन झा, डॉ मधुसूदन झा, भगवती झा, सजय कुमार झा, डॉ अमरेन्द्र, आमोद कुमार मिश्र, अहिल्या देवी, ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, हीरा प्रसाद हरेन्द्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । डॉ मधुसूदन झा ने कहा कि हम और आप कई बार मिले हैं पुस्तक का लोकार्पण तो एक माध्यम है ।अंगिका पत्रकारिता पर हमें दायित्व दिया गया जिसे डॉ अमरेन्द्र की प्रेरणा से पूर्ण हुआ ।पढ़ाने के क्रम में लगा कि अंगिका साहित्य का आदिकाल होना चाहिए और उसे आज आपके सामने प्रस्तुत किया है साथ ही साहित्य और मीडिया पुस्तक भी प्रस्तुत कर रहे हैं जो आपलोगों के सामने है । ऋचा ने अपने पिता डॉ मधुसूदन झा के बारे में बताते हुए कहा कि अगर माता भूमि है तो पिता आसमान है आज हमारे लिए । मनीष झा ने अपने पिता डॉ मधुसूदन झा के बारे में बताते हुए कहा कि हर बार मेरी पढ़ाई का खर्चा उठाते देखा है कभी किसी के आगे हाथ फैलाते नहीं देखा है ।एक तरफ हरिवंश राय बच्चन की शब्दों को गुनगुनाते देखा है और कभी पांचजन्य और हंस की पंक्तियाँ को दोहराते देखा है ।मैंने अपने कला से प्रेम करने वाले पिता को देखा है । अजय झा ने कहा कि मधुसूदन झा अच्छे प्रोफेसर के साथ साथ अच्छे साहित्यकार एवं कर्मठ समाजसेवी है । मंजीत झा द्वारा संस्कृत वन्दना एवं गीतकार राजकुमार द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया गया । दामाद नवराज मिश्र ने कहा कि मुझे पिताजी से काफी स्नेह मिला जो एक बेटा को मिलता है ।आज ये हमारे ससुर हैं किन्तु हमारे छठी के कार्यक्रम से ही हमें इनका आशीर्वाद मिलता रहा है । मंच संचालन ॠचा एवं नवराज मिश्र द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन सजय झ बंटू मिश्र द्वारा किया गया । कवि सम्मेलन में गीतकार राजकुमार, एस के प्रोग्रामर,रत्नेश्वर झा, जयप्रकाश झा,आमोद मिश्र, डॉ अमरेन्द्र, हीरा प्रसाद हरेन्द्र, उमाकान्त झा,ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, त्रिलोकी नाथ दिवाकर, साथी सुरेश सूर्य, अंजनी कुमार शर्मा, दिनेश तपन, नवीन निकुंज, प्रेमचंद पांडे, मनोज पांडे, परशुराम राय प्रभाकर,मनीष कुमार, अजय कुमार एवं शशि कांत गुप्ता द्वारा अपने अपने कविता, गजल की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद, रामजी प्रसाद सिन्हा, प्रभाष मिश्र, अजीत पांडे, शशि भूषण मिश्र,अमर ज्योति, अभिजीत आचार्य, चाँद झा, चिंतन कुमार झा, डॉ चेतना झा,कल्पना झा एवं समाज के 400व्यक्ति उपस्थित थे ।डॉ मधुसूदन झा के पौत्री आद्या झा का जन्मदिन भी था । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

बिहार सरकार के द्वारा प्रस्तावित मानव श्रृंखला 19 जनवरी को होना तय है इस मध्य नजर शिक्षा सेवक को दीवार लेखन का कार्य कराया जा रहा है और दीवाल लेखन कार्य में शिक्षा सेवक आने के स्लोगन लिखकर ग्रामीणों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है मानव श्रृंखला पुणे सफल होगी मानव श्रृंखला में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम है जिसमें शिक्षा सेवक अपनी आम भूमिका निभा रहे हैं शिक्षा सेवक के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाने के कारण या सफलता प्राप्त हो सकता है हालांकि सरकार के द्वारा निर्देश जारी किया गया है किसी भी सरकारी संस्थान को जबरन काम पर नहीं लगाया जाएगा जबकि शिक्षा सेवक सरकार के अधीन काम करती है धन्यवाद

सरकार के द्वारा सात निश्चय योजना जल नल योजना पूरी तरह से नहीं होने के कारण दशरथ ग्राम में वार्ड संख्या 10 वार्ड संख्या 11 में सिर्फ जल नल का काम किया गया है नाली का काम नहीं होने के कारण आज भी माता दी पंचायत के दाशरथि ग्राम में सड़क पर पानी बहाया जा रहा है उग्र ग्रामीणों ने वार्ड संख्या 10 और 11 के वार्ड सदस्य का जल नल का पानी बंद करा दिया है। वार्ड सदस्यों के द्वारा नाली का निर्माण नहीं कराने के कारण यह समस्या बन रही है और बहुत बड़ी हादसा होने की उम्मीद है जल्द ही इस समस्या का समाधान ना किया गया तो बहुत बड़ी हादसा हो सकता है।

राज्य में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगा। यह अभियान दो चरणों में पूर्ण होगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   .

आर्थिक जनगणना का शुरुआत हो चुका है। बिहार सरकार के कर्मचारी घर घर जाकर जनगणना कर रहे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड के जयप्रकाश सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हुए। 1 जनवरी को शाम तक वह पटना से आए उसके बाद डेकोरेशन के साथ सभी ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

योग साधना केन्द्र बरियारपुर अपने स्थापना के 20 वर्ष पुरा होने की ख़ुशी में मिल कर स्थापना दिवस मनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

2020 का आगमन होते ही खड़गपुर एवं दूर-दराज के लोग 1 जनवरी को नए साल का जश्नन मनाया। नया साल हो और युवक ना थिरके यह तो हो ही नहीं सकता। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एक पुरानी कहावत है कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब लेकिन आज बच्चों पर पढ़ाई का जो भार है और जिस तरह वे मोबाइल टीवी के आकर्षण में फंस रहे हैं। उसे देखते हुए अब जरूरी हो गया है कि उन्हें खेलने के लिए मैदान में भेजा जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Comments


पान समाज का राजनीतिक हिस्सेदारी माँग बरगला रहे नेता।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Download | Get Embed Code

Jan. 2, 2020, 10:50 a.m. | Location: 731: BR, Munger | Tags: interview   politics   local news   autopub  

हवेली खरगपुर के शाम पुर थाना के अंतर्गत बीन टोला में छोटी-छोटी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट में कई लोग घायल शामपुर थाना में केस दर्ज होने के बाद सभी घायल को खरगपुर अस्पताल भेज दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।