हर स्कूल में 100 में से 5 वैसे दिव्यांग होते हैं जिनको समझने में कठिनाई होता है उसी तरह के छात्र एवं छात्राओं के लिए शिक्षक एवं शिक्षकों को समावेशी शिक्षक प्रशिक्षण दिया गया संक्षेप में पूरी जानकारी को सुनें।

हवेली खरगपुर के बनारसी वसा भदौरा मुख्य मार्ग बिंद टोला में बिजली विभाग के मिस्त्री 10 साल की लड़की को धक्का मारा जिसमें की लड़की का पैर पूर्ण रूप से टूट चुका है आनन-फानन में ग्रामीणों ने ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया चिकित्सक ने दर्द का सुई लगाकर डॉक्टर संजीव कुमार के यहां मुंगेर भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरियारपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यलय में पुष्पा कुमारी के अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस पर आईसीडीएस कैस की जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से संवाददाता लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में ग्रामीण सड़क जो बरसों से नहीं बना हुआ था। बारिश में जमे हुए पानी के निकलने का कोई भी साधन नहीं था। जिसके कारण से पानी हमेशा जमा हुआ रहता था और गंदगी अधिक होने के कारण आस पास के लोग कई प्रकार के बीमारियों से परेशान रहते थे।जिससे आस पास के लोगों ने ही इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलाया था। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में ग्रामीण सड़क एवं नाला का निर्माण हो रहा है।

JKR मुंगेर जिले से शकील अहमद कहते है कि NRC और CAA देश के लिए विभाजनकारी और अखंडता के लिए खतरा है साथ ही देश की कौमी एकता को भी प्रभावित करेगी जिससे इस देश की मजहबी खूबसूरती खत्म हो सकती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।

हेमजापुर चांदटोला में मजदूर विजय महतो क़े फूस क़े घऱ में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया है। पीडि़त मजदूर ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा की सारे शिक्षक मिलकर मानव श्रृंखला में अधिक लोगों को जोड़े और जल, जीवन हरियाली योजना को भी आगे बढाएं।

सीएए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मुंगेर की ओर से सीएए के पक्ष में जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन कुशवाहा मार्केट स्थित संत लाल पैलेस के प्रांगण में जिला अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गोपाल नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा एवं जिला प्रभारी अंचल सिन्हा उपस्थित थे ।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून- 2019 कोई नया कानून नहीं है। 1955 ई. में नेहरू लियाकत समझौता का अनुपालन मात्र है। जो कांग्रेस उस समय उछल कूद कर इस कानून के समर्थन में खड़ी थी। जिस बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर खदेड़ने पर आमदा थी तो उनकी इच्छा को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने यह कानून लागू किया तो विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि चुप बैठने से काम नहीं चलेगा ।यदि राष्ट्रवादी ताकते चुप बैठेगी तो विभाजनकारी नाग फन उठाकर घूमेंगे। आवश्यकता इस बात की है कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करें ।यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने का कानून है। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि ,सभी निवर्तमान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बांका जिला प्रभारी संजीव कुमार मंडल ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ,कुमार प्रणय, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, शंभू शरण सिंह ,किस्टु सिंह,शंभू सिंह, रजनीश झा, पूर्व प्रत्याशी प्रणव कुमार यादव, भाजयुमो अध्यक्ष ज्योति सैनी, रवि भूषण उर्फ भोला ,कृष्ण कुमार गुप्ता,दीक्षा प्रियंका ,पूनम झा ,बबलू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

बिहार के मुख़्यमंत्री ने किया जीवन हरियाली कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

वरुण कुमार यादव