सीएए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मुंगेर की ओर से सीएए के पक्ष में जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन कुशवाहा मार्केट स्थित संत लाल पैलेस के प्रांगण में जिला अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गोपाल नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा एवं जिला प्रभारी अंचल सिन्हा उपस्थित थे ।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून- 2019 कोई नया कानून नहीं है। 1955 ई. में नेहरू लियाकत समझौता का अनुपालन मात्र है। जो कांग्रेस उस समय उछल कूद कर इस कानून के समर्थन में खड़ी थी। जिस बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर खदेड़ने पर आमदा थी तो उनकी इच्छा को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने यह कानून लागू किया तो विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि चुप बैठने से काम नहीं चलेगा ।यदि राष्ट्रवादी ताकते चुप बैठेगी तो विभाजनकारी नाग फन उठाकर घूमेंगे। आवश्यकता इस बात की है कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करें ।यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने का कानून है। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि ,सभी निवर्तमान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बांका जिला प्रभारी संजीव कुमार मंडल ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ,कुमार प्रणय, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, शंभू शरण सिंह ,किस्टु सिंह,शंभू सिंह, रजनीश झा, पूर्व प्रत्याशी प्रणव कुमार यादव, भाजयुमो अध्यक्ष ज्योति सैनी, रवि भूषण उर्फ भोला ,कृष्ण कुमार गुप्ता,दीक्षा प्रियंका ,पूनम झा ,बबलू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
